क़बीरधाम,,,,,,महतारी वंदन योजना बनी हर महीने मिलने वाली आर्थिक सहायता का भरोसा

अब तक मिले 28 किश्त, बच्चों की पढ़ाई से लेकर घरेलू जरूरतों तक बना सहारा
जिले की महिला हितग्राहियों को 650 करोड़ से अधिक राशि अंतरित
कवर्धा, 11 जून 2026। सीमित आय और बढ़ती पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच यदि नियमित आर्थिक सहयोग मिल जाए, तो वह किसी परिवार के लिए बड़ी राहत बन जाता है। कबीरधाम जिले के ग्राम मझगांव निवासी श्रीमती सतरूपा गंधर्व के जीवन में महतारी वंदन योजना ने यही भूमिका निभाई है। वे बताती है कि आज 28 किस्त के माध्यम से 28 हजार रुपए खाते में आ गया है। प्रतिमाह मिलने वाली सहायता राशि ने न केवल उनके परिवार को आर्थिक संबल दिया है, बल्कि बच्चों की शिक्षा और घरेलू आवश्यकताओं को पूरा करने में भी सहयोग किया है।
श्रीमती सतरूपा गंधर्व के पति श्री राजेंद्र कुमार गंधर्व मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री हैं, जो पढ़ाई करते हैं। सीमित आय में बच्चों की पढ़ाई, घरेलू खर्च और दैनिक जरूरतों को पूरा करना चुनौतीपूर्ण था। ऐसे समय में महतारी वंदन योजना उनके लिए सहारा बनकर सामने आई। श्रीमती सतरूपा बताती हैं कि इस राशि से वे बच्चों के लिए कॉपी, पेन और अन्य शैक्षणिक सामग्री खरीदती हैं। साथ ही घर की छोटी-छोटी जरूरतें भी आसानी से पूरी हो जाती हैं। अचानक आने वाले खर्चों में भी यह राशि मददगार साबित होती है। वे कहती हैं कि हर महीने समय पर राशि मिलने से मन में भरोसा बना रहता है और आर्थिक चिंता कम हुई है। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और वे परिवार की जिम्मेदारियों में पहले से अधिक सहयोग कर पा रही हैं।
श्रीमती सतरूपा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए एक उपयोगी और भरोसेमंद पहल है, जो उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाते हुए परिवार की जरूरतों में सहभागी बना रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित इस योजना के तहत अब तक 28 किश्तों के 28 हजार रुपये की राशि महिलाओं के खाते में अंतरित की जा चुकी है। जिले की महिला हितग्राहियों को 28 किश्तों में 650 करोड़ से अधिक राशि जारी किये जा चुके हैं।




