जिला क़बीरधाम,,,,,सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए और दुर्घटना पर नियंत्रण के लिए यातायात पुलिस कवर्धा चलानी कार्यवाही करने में मजबूर

लगातार बढ़ते सड़क दुर्घटना को देखते हुए समस्त माल वाहक वाहन मालिकों और ड्राइवर को क़बीरधाम पुलिस द्वारा लगातार समजाइस दिए जाते रहे है फिर भी बेखौफ वाहन संचालको द्वारा माल वाहक वाहनों को पसेंजर वाहन के रूप में उपयोग किया जाता है , तत्कालिक रूप से महिंद्रा शो रूम रायपुर रोड के पास कुछ माल वाहक वाहनों पर व्यक्तियों को बैठाकर ले जाने का तथ्य नज़र आये हैं जो पूरी तरह से असुरक्षित है जिसपर वाहन के चालकों को समझाइश देने पर भी चालको को समझ मे यह बात नही आता कि माल वाहक वाहन केवल समान को ही ढोने का काम आता है सवारी ढोने के लिए यह वाहन नही बना है , क़बीरधाम पुलिस द्वारा लगातार आम जनो एवम वाहन संचालको को दुर्घटना को रोकने सम्बन्धी लगातार जागरूकता अभियान भी चलाया जाता है लेकिन लापरवाही नज़र ही आती है, इन सभी स्थिति को देखते हुए कवर्धा यातायात पुलिस चलानी कार्यवाही के लिए मजबूर होते हैं , और मजबुरन चलानी कार्यवाही करना पड़ता है, खास कर माल वाहक वाहन के लिए यह जरूरी होता है कि यह समझे कि माल वाहक वाहन में आम नागरिक पसेंजर को न बिठाए, जिससे कोई भारी दुर्घटना का सामना करना पड़े,







