कवर्धा

क़बीरधाम,,,,सखी वन स्टॉप सेंटर भर्ती के लिए अंतिम पात्र-अपात्र सूची जारी

सखी वन स्टॉप सेंटर भर्ती के लिए अंतिम पात्र-अपात्र सूची जारीकवर्धा, 21 मई 2026। कार्यालय जिला कार्यक्रम

सखी वन स्टॉप सेंटर भर्ती के लिए अंतिम पात्र-अपात्र सूची जारीकवर्धा, 21 मई 2026। कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला कबीरधाम द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर में विभिन्न पदों पर नियुक्ति हेतु आमंत्रित आवेदनों की प्रक्रिया के अंतर्गत अंतिम पात्र-अपात्र सूची जारी कर दी गई है। विभाग द्वारा केन्द्र प्रशासक, सायको सोशल काउंसलर, पैरामेडिकल कार्मिक एवं कार्यालय सहायक पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी उपरांत अनंतिम पात्र-अपात्र सूची का प्रकाशन किया गया था तथा 01 अप्रैल 2026 से 09 अप्रैल 2026 तक दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई थी। प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा नियमानुसार किया गया। दावा-आपत्ति निराकरण उपरांत अंतिम पात्र-अपात्र सूची तथा दावा-आपत्ति निराकरण संबंधी विवरण जिले की आधिकारिक वेबसाइट एवं विभागीय सूचना पटल पर प्रकाशित कर दिया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अंतिम रूप से पात्र पाए गए अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर आगामी कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार हेतु पृथक से आमंत्रित किया जाएगा। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे विभागीय वेबसाइट एवं सूचना पटल का नियमित अवलोकन करते रहें।

, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला कबीरधाम द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर में विभिन्न पदों पर नियुक्ति हेतु आमंत्रित आवेदनों की प्रक्रिया के अंतर्गत अंतिम पात्र-अपात्र सूची जारी कर दी गई है। विभाग द्वारा केन्द्र प्रशासक, सायको सोशल काउंसलर, पैरामेडिकल कार्मिक एवं कार्यालय सहायक पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी उपरांत अनंतिम पात्र-अपात्र सूची का प्रकाशन किया गया था तथा 01 अप्रैल 2026 से 09 अप्रैल 2026 तक दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई थी। प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा नियमानुसार किया गया। दावा-आपत्ति निराकरण उपरांत अंतिम पात्र-अपात्र सूची तथा दावा-आपत्ति निराकरण संबंधी विवरण जिले की आधिकारिक वेबसाइट एवं विभागीय सूचना पटल पर प्रकाशित कर दिया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अंतिम रूप से पात्र पाए गए अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर आगामी कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार हेतु पृथक से आमंत्रित किया जाएगा। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे विभागीय वेबसाइट एवं सूचना पटल का नियमित अवलोकन करते रहें।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!