कवर्धा

क़बीरधाम,,,,,,ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 पर जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न

जिला पंचायत अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों को होने वाले कार्यों पर दी गई जानकारी

नई योजना में कचरा कलेक्शन और उसके वैज्ञानिक पद्धति से निपटारे के साथ आजीविका पर हुई व चर्चा

​कवर्धा, 21 मई 2026/ जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण कवर्धा के तत्वावधान में जिला पंचायत के सभा कक्ष में ‘ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला पंचायत सदस्यों का एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। “स्वच्छ गाँव – स्वच्छ जीवन” के ध्येय वाक्य पर आधारित इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ठोस कचरा प्रबंधन को अधिक वैज्ञानिक, सुव्यवस्थित और जन-केंद्रित बनाना है।​ कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता केवल एक आदत नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन का आधार है। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के तहत अब गांवों में कचरे का निपटान आधुनिक और वैज्ञानिक तरीकों से किया जाएगा,जिससे ग्रामीण परिवेश और अधिक स्वच्छ व आत्मनिर्भर बनेगा।

कार्यशाला में उपस्थित जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी ने ग्राम पंचायत में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने सुझाव व्यक्त करते हुए कहा गया कि ग्राम पंचायत के सभी प्रमुख स्थानो एवं सार्वजनिक स्थलों में जन भागीदारी और जागरूकता के द्वारा इसे पूरा कराया जाना चाहिए।उल्लेखनीय कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार भारत सरकार पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 को अधिसूचना जारी का लागू कर दिया गया है। इसके तहत जन भागीदारी से कचरे का वैज्ञानिक पद्धति से निपटारा कर स्थानीय स्तर पर आजीविका के नए स्रोत खोलना है। प्रशिक्षण के दौरान कचरा कलेक्शन और इससे जुड़े सभी वैज्ञानिक आधार के संबंध में विस्तार से जानकारी जिला पंचायत के सभी सदस्यों को दी गई।

       प्रशिक्षण में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम श्री अभिषेक अग्रवाल ने कार्यशाला के तकनीकी सत्रों को संबोधित करते हुए कहा कि इस अभियान की सफलता पूरी तरह से जमीनी स्तर पर नीतियों के सही क्रियान्वयन पर निर्भर करती है। उन्होंने जिला समन्वयकों, सलाहकार एवं विकासखंड समन्वयक,संकुल समन्वयकों को निर्देश दिए कि वे ग्राम पंचायतों में जाकर ग्रामीणों को गीले और सूखे कचरे को पृथक करने और कम्पोस्टिंग जैसी प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक करें। इस नियम का प्रभावी क्रियान्वयन जन भागीदारी और जागरूकता के दो आधार स्तंभ द्वारा होने की बात कही गई। कार्यशाला में उपस्थित जिला पंचायत सदस्य श्री वीरेंद्र साहू श्री राम कुमार मेरावी,श्रीमती पूर्णिमा मनीराम साहू,श्रीमती ललिता पप्पू धुर्वे, श्रीमती सुमित्रा विजय पटेल एवं विधायक प्रतिनिधि विधानसभा क्षेत्र कवर्धा श्री भूखन साहू ने भी अपने विचार साझा किए और ग्रामीण स्वच्छता के इस महाअभियान में जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

  ​    प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला समन्वयक, सहायक प्रचार प्रसार अधिकारी जिला पंचायत, जिला सलाहकार स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के साथ शाखा के अन्य कर्मचारी उपस्थित रही। कार्यशाला के अंत में सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में ‘स्वच्छ गाँव – स्वच्छ जीवन’ के संकल्प को लागू करने के साथ दूसरों को प्रेरित करने की बात कही।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!