क़बीरधाम,,,,नगर पंचायत पिपरिया में सभी 15 वार्डो में चल रहा जनगणना कार्य,,,,

“जनगणना दिवस”
नगर पंचायत पिपरिया में सभी 15 वार्डो में जनगणना कार्य चल रहा है। जनगणना कार्य का मुख्य उद्देश्य है:- भारत की जनगणना का अवलोकन और राष्ट्रीय योजना तथा नीति निर्धारण में इसके महत्व की जानकारी। भारत में निवासरत प्रत्येक परिवार के आंकड़े एकत्रित करना व गोपनीयता बनाए रखना। बिन्दु 01 से 33-34 बिन्दुओं में मकान सूचीकरण में आंकड़ा/डाटा संग्रह करना है।
प्रगणक बिहारी दास वैष्णव ने बताया कि जनगणना कार्य दो चरणों में है। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण संबंधित जानकारी हैं। इसमें एक महत्वपूर्ण भूमिका जोड़ा है वह स्व गणना था जो कि 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक स्व जनगणना कार्य था जिसमें व्यक्ति अपनी स्वयं से मकान सूचीकरण संबंधित जानकारी आनलाईन अपलोड किए हैं। अभी प्रगणक द्वारा घर -घर जाकर मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 01 मई से 30 मई तक किया जाएगा। जिसमें मकान से संबंधित जानकारी, परिवार संबंधी जानकारी, उपलब्ध सुविधाएं तथा परिसंपत्तियां, मुख्य अनाज व मोबाइल नंबर है।
आपकी सभी जानकारी परी तरह से गोपनीय तथा सुरक्षित रहेगी। प्रगणक बिहारी दास वैष्णव, पिपरिया ने सभी आम जनता व परिवार से निवेदन करता है कि शासन, प्रशासन की इस जन कल्याणकारी योजना में अपनी सहभागिता निभाएं।इस कार्य में हमारे चार्ज अधिकारी, मास्टर ट्रेनर अजय गुप्ता, राम कुमार पाली, पर्यवेक्षक राजेन्द्र वैष्णव, प्रगणक बिहारी दास वैष्णव तथा उपस्थित परिवार जन। प्रगणक बिहारी दास वैष्णव द्वारा नारा ” जय भारत जय जनगणना”। ” हमारी जनगणना, हमारी पहचान”। ” जन जन की यही पुकार, हमारी जनगणना, हमारा कर्तव्य”।




