कवर्धा

क़बीरधाम,,,,,सिंघरापारा बना ‘हर घर जल’ गांव, हर घर तक पहुंचा स्वच्छ पानी

जल जीवन मिशन से बदली गांव की तस्वीर, महिलाओं को मिली बड़ी राहत

कवर्धा 13 अप्रैल 2026। कबीरधाम जिले के विकासखंड सहसपुर लोहारा का ग्राम सिंघरापारा ‘हर घर जल’ गांव बन गया है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुटकीपारा के इस आश्रित ग्राम में प्रत्येक घर तक नल कनेक्शन के माध्यम से स्वच्छ पेयजल की पहुंच सुनिश्चित कर दी गई है। ग्रामीणों की सामूहिक सहभागिता से मिली इस उपलब्धि ने न केवल गांव की तस्वीर बदली है, बल्कि महिलाओं को लंबी दूरी तय कर पानी लाने के संघर्ष से भी मुक्ति दिला दी है।

इस योजना के सफल क्रियान्वयन के पीछे ग्राम सभा की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जहां सर्वसम्मति से योजना को अपनाने और उसे धरातल पर उतारने का निर्णय लिया गया। ग्राम पंचायत, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मिलकर कार्य किया, जिसके परिणामस्वरूप आज हर घर तक नियमित और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो रहा है। पहले इस गांव की महिलाओं और बच्चों को रोज़ दूर-दराज के जल स्रोतों से पानी लाना पड़ता था। इसमें समय भी लगता था और मेहनत भी अधिक होती थी। लेकिन अब हर घर में नल कनेक्शन के माध्यम से पानी मिलने लगा है। इससे न केवल समय और श्रम की बचत हुई है, बल्कि उनके जीवन में भी बड़ा बदलाव आया है। अब महिलाएं अपने समय का उपयोग अन्य जरूरी कार्यों में कर पा रही हैं और बच्चों को भी पढ़ाई के लिए अधिक समय मिल रहा है।

जल जीवन मिशन के अंतर्गत इसमें सिर्फ सुविधा नहीं दी गई, बल्कि गांव के लोगों को इसके संचालन और रखरखाव में भी शामिल किया गया। इससे योजना लंबे समय तक सुचारू रूप से चलती रहेगी और गांव आत्मनिर्भर बनेगा। आज सिंघरापारा सिर्फ एक गांव नहीं, बल्कि एक प्रेरणा बन चुका है। जब सरकार की योजना और जनता का सहयोग एक साथ आता है, तो बदलाव निश्चित होता है।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!