कवर्धा
कबीरधाम,,,,,एक परिवार को चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर

कवर्धा, 08 अप्रैल 2026। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत एक विपत्तिग्रस्त परिवार को चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति दी है। इसके तहत ग्राम रानी यादव की सर्प काटने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त उनकी मां श्रीमती रामबाई को राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता की मंजूरी दी गई है।




