कवर्धा

क़बीरधाम,,,,,,खाद्यान्न वितरण की करें नियमित मॉनिटरिंग, राशन दुकानों में हो पर्याप्त भंडारण – कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा

कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर दिया जोर, कहा – समय सीमा से बाहर लंबित न हो प्रकरण

महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के ई केवायसी के लिए दिए निर्देश

पांडुलिपियों को सहेजने होने जा रहा डिजिटल सर्वेक्षण, कलेक्टर ने सर्वे दल गठन और प्रशिक्षण के संबंध में दिए निर्देश

कवर्धा, 07 अप्रैल 2026। जिले में चल रहे चावल उत्सव के तहत हितग्राहियों को तीन माह के राशन के वितरण हेतु शासन द्वारा निर्देशित किया गया है। इसको ध्यान रखते हुए सभी केंद्रों में पर्याप्त चावल भंडारण किया जाए, ताकि मांग अनुसार आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। उक्त बातें कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने आज समय सीमा की बैठक में खाद्य अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि सभी केंद्रों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। जिससे केंद्रों में जरूरत के मुताबिक राशन की सप्लाई हो।
कलेक्टर श्री वर्मा ने नक्शा बटांकन, खाता विभाजन, त्रुटि सुधार, जैसे राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करें। सभी सुनिश्चित करें कि प्रकरण समय सीमा से बाहर लंबित न हो। उन्होंने खसरों के डिजिटल हस्ताक्षरीकरण पर जोर देते हुए कहा कि सभी राजस्व अधिकारी नियमित रूप से अपने तहसील के मैदानी अमले की बैठक लेकर लंबित कार्यों की समीक्षा कर निराकरण की गति को बढ़ाएं।
महतारी वंदन योजना के तहत हितग्राही महिलाओं के ई केवायसी करने के निर्देश शासन से प्राप्त हुए हैं, इस संबंध में कलेक्टर ने महिला बाल विकास अधिकारी और ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को निर्देश देते हुए कहा कि प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुरूप सीएससी सेंटर से ई केवायसी किए जाने हैं। अतः समन्वय करते हुए हितग्राहियों के ई केवायसी का कार्य पूर्ण कराया जाए। उन्होंने नियमित रूप से प्रोग्रेस रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए भी निर्देशित किया।
कलेक्टर श्री वर्मा ने राज्य शासन के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ मिशन कर्मयोगी के तहत सभी अधिकारी कर्मचारियों की ऑनबोर्डिंग अगले 15 अप्रैल तक करने के निर्देश दिए। इसके साथ हो उन्होंने विभागीय स्तर पर कोर्स चयन कर ऑनलाइन कोर्सेज में अनिवार्य रूप से ट्रेनिंग प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर से इसकी मॉनिटरिंग हो रही है। अतः सभी विभाग प्रमुख सुनिश्चित करें कि उनके विभाग के सभी कर्मचारियों द्वारा समस्त प्रक्रियाएं अनिवार्य रूप पूरी कर ली जाए।
पीएम आवास निर्माण की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी सीईओ जनपदों से बारी बारी विकासखंडवार प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्वीकृत किंतु अप्रारंभ आवास निर्माण के लिये हितग्राहियों से व्यक्तिगत संपर्क करते हुए आवास निर्माण तत्काल प्रारंभ कराया जाए। उन्होंने दूसरे निर्माण एजेंसीज के द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि उक्त सभी विभाग प्रमुख निर्माण कार्यों की प्रगति नियमित रूप से प्रोग्रेस रिपोर्ट देंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओं श्री अभिषेक अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री विनय पोयाम, श्री नरेन्द्र पैकरा, पंडरिया एसडीएम श्री संदीप ठाकुर, बोड़ला श्री सागर सिंह राज, कवर्धा श्री चेतन साहू, सहसपुर लोहारा श्रीमती शिल्पा देवांगन, डिप्टी कलेक्टर श्री आरबी देवांगन सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।

पांडु लिपियों का होगा डिजिटल सर्वेक्षण

भारत सरकार ने ज्ञान भारतम पहल के तहत देशव्यापी डिजिटल पांडुलिपि सर्वेक्षण शुरू किया है, जिसका उद्देश्य निजी संग्रहों, मंदिरों और पुस्तकालयों में मौजूद प्राचीन पांडुलिपियों को खोजना, सूचीबद्ध करना और उन्हें ज्ञान भारतम मोबाइल ऐप व पोर्टल के माध्यम से डिजिटल रूप से संरक्षित करना है। कलेक्टर श्री वर्मा ने जिले में उपलब्ध पांडुलिपियों के सर्वेक्षण के लिए सर्वे दल का गठन कर आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करते हुए पांडुलिपियों का सर्वे प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिले में 104 पांडुलिपियां चिन्हित हैं, इनके सर्वे और डिजिटल अपलोड करने के साथ ही अन्य पांडुलिपियों की जानकारी मिलने पर सर्वेक्षण करने के लिए निर्देशित किया।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!