कवर्धा

जिला कबीरधाम,,,,,शहीद दिवस पर सर्वश्री राजपूत क्षत्रिय संघ ने किया भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को नमन, उनके सर्वोच्च बलिदान को किया याद।

पदमराज सिंह ठाकुर,,,,,,कवर्धा:- सर्वश्री राजपूत क्षत्रिय संघ कबीरधाम ने सोमवार को सिग्नल चौक के पास भारत माता के वीर सपूत भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धा के साथ माल्यार्पण कर नमन किए हैं। सर्वश्री राजपूत क्षत्रिय संघ ने बताया कि राष्ट्र के लिए उनका बलिदान हमारी सामूहिक स्मृति में सदैव अंकित रहेगा. अल्पायु में ही, उन्होंने असाधारण साहस और भारत की स्वतंत्रता के प्रति अटूट निष्ठा का प्रदर्शन किया. औपनिवेशिक शासन की ताकत से तनिक भी विचलित हुए बिना, उन्होंने दृढ़ संकल्प के साथ बलिदान का मार्ग चुना और राष्ट्र को अपने प्राणों से भी ऊपर रखा।. “न्याय, देशभक्ति और निर्भीक प्रतिरोध के उनके आदर्श आज भी असंख्य भारतीयों के हृदय में प्रेरणा की ज्योति प्रज्वलित करते हैं.”।

देश के तीन नायकों को अंग्रेजों ने दी थी फांसी

सर्वश्री राजपूत क्षत्रिय संघ ने बताया कि, “श्रीमद्भागवत गीता में भी कहा गया है कि ‘नैनं छिन्दन्ति शस्त्राणि, नैनं दहति पावकः’. यानी शस्त्र जिसे काट सकते हैं, न अग्नि जिसे जला सकती है, देश के लिए बलिदान देने वाले ऐसे ही होते हैं. उन्हें अमृत प्राप्त होता है. वे प्रेरणा के पुष्प बनकर पीढ़ी दर पीढ़ी अपनी सुगंध बिखेरते रहते हैं. देश आज आजादी के लिए योगदान देने वाले नायक-नायिकाओं को नमन कर रहा है.” हर साल 23 मार्च को भारत के तीन असाधारण क्रांतिकारियों के बलिदान को याद करने के लिए ‘शहीद दिवस’ के रूप में मनाया जाता है. 23 मार्च को, देश के तीन नायकों को अंग्रेजों की ओर से फांसी दे दी गई थी.

माल्यार्पण कार्यक्रम में दिलीप क्षत्रिय, मुरली सिंह ठाकुर, सागर सिंह राजपूत,सौरभ ठाकुर, पीयूष सिंह ठाकुर,जलेश्वर सिंह राजपूत, यशवंत सिंह ठाकुर, रामगोपाल सिंह ठाकुर पाल, दुर्गेश ठाकुर सोनू सिंह,नीतीश सिंह, कुशाल सिंह ठाकुर शक्ति सिंह, आदित्य सिंह, उमेश सिंह, जितेंद्र सिंह, संदीप सिंह राजपूत, मोनू ठाकुर, लक्ष्मीकांत राजपूत, निरंजन चौहान, जुगल ठाकुर तथा भारी संख्या में राजपूत क्षत्रिय संघ के सदस्य उपस्थित रहे।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!