कवर्धा

कबीरधाम,,,,,,शी मार्ट फ़ॉर रूरल वोमेन्स लेड इंटरप्राइजेज के वेबिनार का हुआ आयोजन

आजीविका संवर्धन एवं लखपति दीदी बनाने मिली प्रेरणा

कवर्धा- दिनांक 09/03/2026 जिला पंचायत कबीरधाम के सभा कक्ष में गत दिवस सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल के साथ सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शी मार्ट फ़ॉर रूरल वोमेन्स लेड इंटरप्राइजेज पर आयोजित वेबिनार का श्रवण किया। वेबिनार को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा वर्चुअल रूप से संबोधित किया गया। अपने संबोधन में माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा महिला समूह की भूमिका, समाज में उनकी भागीदारी, लखपति दीदी और आजीविका जैसे अनेक पहलुओं पर प्रकाश डाला । जिले के सभी जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत, संकुल स्तर पर समूह की दीदियो द्वारा कार्यक्रम को सुनकर माननीय प्रधानमंत्री जी से प्रेरणा ली।इस अवसर पर कबीरधाम जिले में महिला समूह की दीदियों ने विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम को सुनकर आगे बढ़ने हेतु नई प्रयास करने की बात कही।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!