कवर्धा

कबीरधाम,,,,,परसवारा में विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ

नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, बच्चों को बताए गए नशे के दुष्प्रभाव और बचाव के उपाय कवर्धा, 27 जनवरी 2026। नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत विकासखंड पंडरिया के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, परसवारा में नशामुक्ति विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के विभिन्न प्रकारों, उनके दुष्प्रभावों तथा नशे से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को बताया गया कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार और पूरे समाज को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता है। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को समझाया कि नशे की लत से शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और सामाजिक जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। शिविर में उपस्थित सभी विद्यार्थियों को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। उन्हें जीवन भर नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज के अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम से कुल 55 छात्र-छात्राएं लाभान्वित हुए। यह आयोजन श्रीमती अभिलाषा पांडा, उपसंचालक समाज कल्याण विभाग के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नशा मुक्त भारत अभियान की वालेंटियर सुश्री ज्योति साहू तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में प्रारंभिक स्तर से ही नशामुक्ति के प्रति जागरूकता विकसित करना और स्वस्थ, सुरक्षित तथा जागरूक समाज के निर्माण की दिशा में सार्थक पहल करना रहा।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!