मुंगेली
जिला मुंगेली,,,अरविन्द सिंह राजपूत ने लेफ्टिनेंट बनने पर कु. सुप्रिया ठाकुर को फोन पर एवं अपने शोसल मीडिया के माध्यम से बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

पदमराज सिंह ठाकुर कबीरधाम
मुंगेली जिले के छीटे से गांव टेढ़ाधौरा से श्री वैदेहीशरण सिंह जी की 23 वर्षीय बेटी सुप्रिया सिंह ने CDS जैसी कठिन परीक्षा उत्तीर्ण कर पूरे देश में चौथा स्थान प्राप्त करते हुए भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद के लिए चयनित होकर परिवार समाज व मुंगेली सहित छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है।
भाजपा नेता एवं राजपूत क्षत्रिय समाज पंजीयन क्रमांक 3738 के निर्वतमान केन्द्रीय मीडिया अरविन्द सिंह राजपूत ने खुशी जाहिर करते हुए फोन पर एवं शोसल प्लेट फार्म के माध्यम से कहा कि सुप्रिया ठाकुर को उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उनकी मेहनत, समर्पण और देशभक्ति की भावना हर बेटी और युवाओ के लिए प्रेरणा है।

