कवर्धा

कबीरधाम,,,,पीएमएफएमई योजना अंतर्गत खाने की वस्तुएँ बनाने के लिए मिलेगा 10 लाख रूपए तक का अनुदान

कवर्धा, 03 फरवरी 2026। केंद्र सरकार द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान अंतर्गत खाने की वस्तुएँ बनाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) संचालित है। योजना अंतर्गत् खाद्य प्रसंस्करण उद्यम स्थापित करने के इच्छुक व्यक्ति जिसमें परियोजना लागत (सावधि ऋण) का 35 प्रतिशत अधिकतम 10 लाख रूपये अनुदान प्रदान की जाएगी। योजनान्तर्गत व्यक्तिगत तथा स्वयं सहायता समूह दोनों को योजना में अनुदान मिलेगा तथा गुड़ उद्योग, राईस मिल, कोदो मिल, मसाला उद्योग, आटा चक्की, पोहा मिल, बेसन निर्माण, नमकीन मिक्चर निर्माण, पापड़ निर्माण, बेकरी, टमाटर सॉस, चिप्स, पापड़ी, रेवड़ी, ब्रेड, मिठाई, गुपचुप, लड्डू, रेडी टू ईट निर्माण जैसे सभी तरह के खाने की वस्तुएँ बनाने वाले उद्यमी इस योजना का लाभ ले सकते है। योजना अंतर्गत आवेदन ऑनलाईन पीएमएफएमई के पोर्टल में करना होगा जिसमें फोटो, आधार कार्ड, पेन कार्ड, बैंक पास बुक. मशीन का कोटेशन व अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना होगा। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना अंतर्गत, 06 फरवरी 2026 समय 10 बजे स्थान जनपद पंचायत कार्यालय पण्डरिया में शिविर आयोजित है। शिविर में सम्मिलित होकर योजना अंतर्गत समस्त जानकारी प्राप्त किया जा सकता है व अधिक जानकारी के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र कबीरधाम में संपर्क कर सकते है।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!