Uncategorized

कबीरधाम,,,,,उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा सतचंडी महायज्ञ और श्रीराम कथा में शामिल हुए

उप मुख्यमंत्री ने ग्राम सुतियापाठ में सड़क के मुरमीकरण के लिए 15 लाख रुपये की घोषणा की

कवर्धा, 28 जनवरी 2026। उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम सुतियापाठ में आयोजित सतचंडी महायज्ञ, गौ-प्रतिष्ठा महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा में शामिल हुए। इसके साथ ही उन्होंने ग्राम उड़ियाकला में आयोजित कुण्डात्मक अतिरुद्ध महायज्ञ एवं श्रीराम कथा में भी श्रद्धापूर्वक सहभागिता की। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने व्यासपीठ पर विराजमान साधु-संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा यज्ञ स्थल की परिक्रमा कर धार्मिक अनुष्ठानों में सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं और ग्रामीणों के साथ बैठकर आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया। श्री शर्मा ने ग्राम सुतियापाठ में सड़क के मुरमीकरण (मेटलिंग) के लिए 15 लाख रुपये की घोषणा की। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और गाँव के आवागमन को सुगम बनाने के लिए यह कार्य प्राथमिकता से कराया जाएगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराएँ समाज को जोड़ने का कार्य करती हैं। ऐसे आयोजनों से आध्यात्मिक चेतना का प्रसार होता है और सामाजिक सद्भाव मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि कथा स्थल के विकास के लिए भी कार्य स्वीकृत किए गए हैं। यहाँ संत निवास, गौशाला निर्माण, सड़क निर्माण तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, जिससे आने वाले समय में यह स्थान एक प्रमुख धार्मिक एवं आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित होगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक गौ पालन अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि गौ पालन न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा है, बल्कि इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी सशक्त होती है। दुग्ध उत्पादन, जैविक खेती और गोबर-गौमूत्र आधारित उत्पादों से किसानों की आय बढ़ सकती है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि माता हिंगलाज माई की कृपा क्षेत्र पर सदैव बनी रहे और यह पावन भूमि धर्म, संस्कृति और विकास के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ती रहे। इस अवसर पर श्री लालाराम साहू, श्री परदेशी पटेल, श्री भुखन साहू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी एवं कथा प्रेमी उपस्थित रहे।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!