कवर्धा

कबीरधाम,,,,रजत जयंती के उपलक्ष्य में 29 जनवरी को पेंशन एवं वेतन निर्धारण प्रकरण निराकरण शिविर का होगा आयोजन

कवर्धा, 27 जनवरी 2026। छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश में रजत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, कोष लेखा एवं पेंशन, दुर्ग द्वारा कबीरधाम एवं बेमेतरा जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारियों के सेवा-पुस्तिका में लंबित वेतन निर्धारण जांच का अनुमोदन तथा सेवानिवृत्त, मृत्यु पश्चात् लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए 29 जनवरी 2026 को जिला कोषालय कवर्धा में सुबह 10 बजे से कार्यालयीन समय पर एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिले के समस्त कार्यालय प्रमुख, आहरण एवं संवितरण अधिकारी उक्त शिविर में संभागीय संयुक्त संचालक, कोष लेखा एवं पेंशन, दुर्ग द्वारा आपत्ति किये गये प्रकरणों के निराकरण एवं अन्य लंबित पेंशन प्रकरणों तथा वेतन निर्धारण के प्रकरणों की जांच के लिए अपने कार्यालय के पेंशन, स्थापना से संबंधित अधिकारी, कर्मचारी को पूर्ण तैयारी कर, आवश्यक दस्तावेजों एवं अभिलेखों सहित उपस्थिति के लिए निर्देशित करने कहा गया है।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!