कवर्धा

क़बीरधाम,,,,,ग्राम पंडरिया बहेराखार में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न, 27 टीमों ने लिया भाग।

कबीरधाम पुलिस ने खेल सामग्री प्रदान कर खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, पुलिस जनचौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को किया जागरूक।

पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव (भा.पु.से.) के निर्देशन में पुलिस जनचौपाल का आयोजन कर क्षेत्रवासियों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान करते हुए जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना रेंगाखार अंतर्गत ग्राम पंडरिया बहेराखार में ग्रामवासियों द्वारा आयोजित दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के अवसर पर कबीरधाम पुलिस द्वारा खेल सामग्री प्रदान कर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया गया तथा पुलिस जनचौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

प्रतियोगिता में कुल 27 टीमों ने भाग लिया तथा लगभग 200 ग्रामीण एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में खैरागढ़ की टीम ने प्रथम, पंडरिया-सी ने द्वितीय, झलमला ने तृतीय तथा पंडरिया-बी की टीम ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। इस आयोजन के माध्यम से ग्रामीण युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने तथा खेल भावना, अनुशासन एवं आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

पुलिस जनचौपाल के माध्यम से सुरक्षा एवं जागरूकता का संदेश

इस अवसर पर थाना प्रभारी रेंगाखार निरीक्षक श्री अरविंद साहू द्वारा ग्रामीणों एवं खिलाड़ियों को साइबर अपराधों से बचाव, यातायात नियमों के पालन तथा भूमि संबंधी विवादों को वैधानिक प्रक्रिया के माध्यम से सुलझाने के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

कबीरधाम पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से खेल एवं अन्य सकारात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने, आमजन में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा पुलिस और आम नागरिकों के बीच विश्वास एवं सहयोग को और अधिक मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!