जिला मुंगेली,,,,जन सेवा का कोई समय नहीं होता। जनता के सेवक डिप्टी सीएम अरुण साव जी ने यह साबित किया है- अरविन्द राजपूत

भाजपा नेता एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंगेली जिला मीडिया प्रभारी अरविन्द राजपूत ने कहा कि आज हमारे बीच एक ऐसे व्यक्तित्व की उपस्थिति है जिन्होंने अपनी मेहनत और परिश्रम से शून्य से शिखर तक का सफर तय किया है। एक सामान्य परिवार में जन्म लेकर, बचपन से ही समाज के लिए कुछ करने की इच्छा के साथ, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और भारतीय जनता युवा मोर्चा में सक्रिय भूमिका निभाई।
उन्होंने ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करते हुए प्रदेश युवा मोर्चा में पदाधिकारी का पद प्राप्त किया। लोगों को न्याय दिलाने के उनके प्रयासों को देखते हुए, संगठन ने उन्हें उच्च न्यायालय में महाअधिवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी।
उनकी कार्यक्षमता और मेहनत को देखते हुए, भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें बिलासपुर लोकसभा से प्रत्याशी बनाया और बिलासपुर की जनता ने उन्हें भारी मतों से विजयी बनाया। राज्य में कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए, भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें प्रखर वक्ता के रूप में प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी।
छत्तीसगढ़ की जनता के हित में उन्होंने बड़े-बड़े आंदोलन किए और भाजपा सरकार बनने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसके बाद, वे लोरमी विधानसभा से भारी बहुमत के साथ विधायक के रूप में निर्वाचित हुए और आज हम सबके प्रेरणा स्रोत लोरमी के लोकप्रिय विधायक श्री अरुण साव जी छत्तीसगढ़ शासन में उप मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से लेकर उप मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन तक का उनका सफर अद्वितीय है। परम् सम्माननीय श्री अरुण साव जी का यह सफर हमें प्रेरित करता है और उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की प्रगति के लिए हमें मिलकर कार्य करना चाहिए।
