कबीरधाम,,,,वैष्णव समाज सेवा समिति कवर्धा जिला -कबीरधाम द्वारा जिला और ब्लॉक पदाधिकारियों का चयन

पदमराज सिंह ठाकुर कबीरधाम
चुनाव कार्यक्रम स्थानीय वैष्णव सामुदायिक भवन होली क्रास स्कूल और पशु भवन , वार्ड नंबर 17, गोदना रिसार्स कवर्धा में सम्पन्न हुई। उक्त बैठक में सर्वप्रथम भगवान राम चंद्र जी पूजन कार्य व जय घोष से प्रारंभ किया, जिसमें सर्वप्रथम वरिष्ठ वैष्णव जन का स्वागत हुआ,उसके बाद जिला स्तर के पदाधिकारियों का चयन हुआ जिसमें जिला अध्यक्ष हेतु रोहित वैष्णव , जिला उपाध्यक्ष संतोष वैष्णव, जिला सचिव नंद किशोर वैष्णव, जिला कोषाध्यक्ष माधव वैष्णव, जिला संरक्षक राम दास वैष्णव, महंत जयराम दास, महंत मोहित दास, कृष्ण कुमार वैष्णव बद्रीदास एवं सभी मंडलेश्वर, प्रमुख संस्थापक व संचालन बिहारी दास वैष्णव, जिला संयोजक आकाश वैष्णव, सदस्य कमलेश वैष्णव, रुपेश वैष्णव, कुंजबिहारी वैष्णव हैं। इसी तरह नगर स्तर पर नगर अध्यक्ष संतोष वैष्णव,नगर उपाध्यक्ष प्रवीण वैष्णव, नगर सचिव धनंजय वैष्णव, सदस्य भरत वैष्णव,गौरव वैष्णव, मृदुल वैष्णव, भवानी वैष्णव है।
ब्लाक स्तर के पदाधिकारियों का चुनाव/चयन में लोहारा ब्लाक से ब्लाक अध्यक्ष संतोष वैष्णव रणवीरपुर, उपाध्यक्ष बलदाऊ वैष्णव गोरखपुर,सचिव कौशल वैष्णव कारेसरा, कोषाध्यक्ष चिंतामणी वैष्णव बीजा बैरागी, संगठन प्रमुख प्रभारी सौरभ वैष्णव बीजा बैरागी को चुना गया। बोड़ला ब्लाक का संरक्षक के डी वैष्णव,अध्यक्ष ईश्वर वैष्णव कुसुमघटा, कवर्धा ब्लाक संरक्षक महंत मोहित दास पिपरिया अध्यक्ष राजेश कुमार वैष्णव पालीगुड़ा चुना गया। ब्लाक के अन्य पदाधिकारी व पंडरिया ब्लाक पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं का चयन बाद में चुना जायेगा। उक्त कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष बिहारी दास वैष्णव तथा आभार व्यक्त वर्तमान जिला अध्यक्ष ने किया।






