जिला मुंगेली,,,,,,,,,,भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर ग्रामीण मण्डल की कार्यशाला आयोजित

पदमराज सिंह,,,,,मुंगेली- भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मण्डल की सदस्यता अभियान कार्यशाला दिनाँक 28 अगस्त 2024 को भाजपा जिला कार्यालय अटल परिसर मुंगेली में आयोजित रहा।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक वरिष्ठ नेता गिरीश शुक्ला मौजूद रहे तो वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर ने की।
कार्यक्रम के दौरान कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शैलेश पाठक ने कहा कि विश्व व दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता में गति देते हुए सदस्यता अभियान के संबन्ध में बताया कि हमें प्रत्येक पोलिंग बूथ पर कम से कम दो सौ नए सदस्य बनाना है तभी हमारा ये अभियान सफल हो पाएगा।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए सदस्यता अभियान विधानसभा प्रभारी गिरीश शुक्ला ने कहा कि हमें भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में हमारा लक्ष्य बड़ा है,8800002024 में मिस कॉल कर संदर्भित जानकारी भरकर सदस्य बन सकते है, लक्ष्य को पूरा करने के लिए पार्टी के प्रत्येक बूथ पर सदस्य बनाना है।
बैठक को मण्डल अध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर ने भी संबोधित किया, मंच का संचालन महामंत्री राजीव श्रीवास ने किया। आभार मंत्री जितेन्द्र दिवाकर ने किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक, वरिष्ठ नेता गिरीश शुक्ला, कृष्ण कुमार तिवारी, जेठू सिंह, मानस प्रताप सिंह, लोकनाथ सिंह, विनय पाण्डेय, मनी सिंह, जीवन पटेल, प्रदीप सिंह, मिट्ठू यादव, अरविन्द राजपूत, विश्वधर सिंह, नागेश्वर परिहार, चन्द्रहास गोस्वामी, संतोष साहू, उमेश विश्वकर्मा, हिरेन्द्र जायसवाल, बसंत स्वर्णकार, डॉ सुरेश ठाकुर, मेला राम साहू, संतोष पटेल, शिव पटेल, दानी सिंह, ताराचंद, धर्मेंद्र सिंह, अशोक साहू, मोहित यादव, राममिलन साहू, अशोक यादव, मोहन साहू, राजाराम साहू, चंद्रेश पटेल, बिसाहू पटेल, शैलेन्द्र तिवारी, घनश्याम कुर्रे, राजवंत यादव, आशुतोष मिश्रा, झमन सप्रे, रामभजन साहू, खूबीराम सप्रे, बिसाहू पटेल, देवचरण साहू, तिलक सिंह, मोती साहू, परस यादव, दिलीप यादव, गनपत सिंह, केडी ठाकुर, अदालत यादव, गंगाराम साहू, रघु साहू, राजेश श्रीवास, चंदा सिंह ठाकुर, परदेशी साहू सहित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। उक्त सदस्यता अभियान कार्यशाला की जानकारी भाजयुमो जिला मीडियाप्रभारी अरविन्द सिंह राजपूत ने दी।
