कवर्धा

कबीरधाम जिले में मनाया गया चावल उत्सव, 516 राशन दुकानों में हुआ खाद्यान्न वितरण

कवर्धा, 08 अप्रैल 2026। कबीरधाम जिले में 07 अप्रैल को चावल उत्सव का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिले के सभी 516 राशन दुकानों में किया गया। चावल उत्सव के दौरान सतर्कता समिति सदस्यों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में हितग्राहियों को चावल वितरण किया गया।
उल्लेखनीय है कि सरकार ने हितग्राहियों को तीन महीने का राशन एकमुश्त देने का निर्णय लिया है। जिसके लिए राशन केंद्रों में भंडारण करवाया जा रहा है। चावल उत्सव के माध्यम से हितग्राहियों को चावल आबंटन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने इसको लेकर खाद्य अधिकारी को सभी केंद्रों में समुचित खाद्यान्न उपलब्धता और सुचारु वितरण सुनिश्चित करने के लिए विशेष रूप से निर्देशित किया है।
जिला खाद्य अधिकारी श्री चंद्रशेखर देवांगन ने बताया कि जिले के सभी 516 उचित मूल्य की राशन दुकानों में चावल उत्सव के मद्देनजर भंडारण और वितरण सतर्कता समिति, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में किया का रहा है। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता और जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यह व्यवस्था बनाई गई है। इस दौरान राशन केंद्रो में सतर्कता समितियों की बैठक भी आयोजित की गई।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!