Uncategorized

कबीरधाम,,,,सेना में महिला सेना पुलिस पद के लिए भर्ती का आयोजन 23 फरवरी 2026 को

कवर्धा 29 जनवरी 2026। सेना भर्ती कार्यालय द्वारा सेना में महिला सेना पुलिस पद के लिए भर्ती का आयोजन 23 फरवरी 2026 को पुलिस ग्राउंड झिन्झारी, कटनी (म. प्र.) में किया जाएगा। जिसमे सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़) के अन्तर्गत आने वाले सभी 33 जिलों की कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) में सफल हुई महिला उम्मीदवार भी हिस्सा लेंगी। सेना द्वारा 30 जून 2025 से 10 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) का आयोजन किया गया था। ऑनलाइन परीक्षा में उतीर्ण महिला उम्मीदवार ही शारीरिक दक्षता और अन्य भर्ती प्रक्रियाओ में भाग ले सकेंगे। शारीरिक दक्षता, दस्तावेज सत्यापन में सफल महिला उम्मीदवारो की चिकित्सा जाँच सेना अस्पताल जबलपुर में 24 फरवरी को होगी । रैली में भाग लेने वाली योग्य महिला उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र जेएआई वेबसाइड और उनकी ई-मेल पर भेज दिया गया है। भर्ती में हिस्सा लेने के लिए एडमिट कार्ड व सभी कागज रैली अधिसूचना के अनुसार और साथ में आधार कार्ड से लिंक मोबाइल भी लेकर आना अनिवार्य है।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!