बिलासपुर,,,,,,पार्टी का अधिक से अधिक सदस्य बनाकर सक्रिय रूप से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें : गौरीशंकर अग्रवाल

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने जिला भाजपा कार्यालय बिलासपुर में आयोजित जिला स्तरीय भाजपा कार्यकर्ताओं के जिला स्तरीय सदस्यता अभियान की कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी का अधिक से अधिक सदस्य बनाकर सक्रिय रूप से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।
उन्होंने कहा कि लक्ष्य बडा है, लेकिन प्रत्येक कार्यकर्ता को लक्ष्य पूरा करने के लिए सक्रियता से जुट जाना है। इस संगठन महापर्व को पूरे उत्साह के साथ सदस्यता अभियान चलाना है। आज का हमारा विरोधी कल का हमारा मतदाता बने और कल का मतदाता हमारा सदस्य बने ऐसा हमारा प्रयास होना चाहिये। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को सदस्य बनाना है। सक्रिय सदस्य बनने के लिये 3 वर्ष पहले का प्राथमिक सदस्य होना आवश्यक है। श्री अग्रवाल ने कहा कि 1 सितम्बर को हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा सदस्यता दिलायी जायेगी, तत्पश्चात सभी को सदस्य बनना है। 1 अक्टूबर से समूह में सदस्यता अभियान चलाना है। सदस्यता अभियान के तहत् आमजनों के मध्य पहुॅच कर उन्हें सदस्य बनाना है। सदस्य बनाने हेतु सांसद, विधायकों, पूर्व सांसद, पूर्व विधायकों एवं पदाधिकारियों सहित सभी के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मंडलों में कार्यशाला हेतु जिले से प्रशिक्षण प्रभारी भेजे जायेंगे और जो भी बूथ कमजोर है उन पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाना है। सदस्य बनने हेतु मोबाईल नम्बर 8800002024 पर मिस्ड कॉल करके सदस्य बनना है और जो लिंक आयेगा उस पर पूरी जानकारी आवश्यक रूप से भरना है।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। केवल सदस्यता ही नहीं सबसे ज्यादा सांसद, विधायक एवं जनप्रतिनिधि भी भाजपा के है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में 10 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य था, लेकिन 11 करोड़ सदस्य बने, उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश के लिए 50 लाख नये सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है और जिले के लिये 3 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित हैं। अतः सभी सदस्यों को 30 अक्टूबर तक सक्रियता से जुटना होगा।
इस अवसर पर जिला संगठन प्रभारी व रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने कहा कि वर्तमान में 13 करोड़ से भी ज्यादा लोग भारतीय जनता पार्टी के सदस्य है। यह सदस्य संख्या विश्व में सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी होने का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर जिले में हमें अधिक से अधिक सदस्य बनाना है और संगठन की एक अलग पहचान बनानी है। प्रति बूथ में कम से कम 200 सदस्य बनाने का हमारा लक्ष्य है। जिन बूथों में हमें हार मिली है उस पर ज्यादा फोकस करना है। इस प्रकार हम सभी मिलकर लक्ष्य को पूरा कर लेंगे।
कार्यशाला के प्रारंभ में जिला भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने प्रस्तावना एवं स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए बताया कि 17 अगस्त को राष्ट्रीय बैठक में सदस्तया अभियान चलाने पर विचार विमर्श किया गया। राष्ट्रीय बैठक के बाद प्राप्त दिशा निर्देशों के तहत् प्रदेश एवं सभी जिलों में सदस्यता अभियान कार्यशाला आयोजित करने और 30 अक्टूबर तक सदस्यता अभियान चलाना है। इन्हीं दिशा निर्देशों के तहत् यह कार्यशाला आयोजित है जिसे सभी मंडलों में भी आयोजित किये जायेंगे।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री व सदस्यता अभियान जिला प्रभारी मोहित जायसवाल व आभार पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष व जिला सदस्यता अभियान के सदस्य कृष्ण कुमार कौशिक ने किया।
जिला सदस्यता अभियान की कार्यशाला में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, बिलासपुर संगठन सहप्रभारी इन्द्रजीत सिंह, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, गोविंदराम मिरी, पूर्व विधायक मस्तूरी डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, पूर्व विधायक बेलतरा रजनीश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण चौहान, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजा पाण्डेय, अमरजीत सिंह दुआ, लवकुश कश्यप, गुलशन ऋषि, किशोर राय, तिलकराम साहू, बृजभूषण वर्मा, अवधेश अग्रवाल, रामू साहू, एस कुमार मनहर, बृजेन्द्र शुक्ला, जयश्री चौकसे, दीपक सिंह, निखिल केशरवानी, चंद्रप्रकाश सूर्या, लखन पैकरा, दुर्गा प्रसाद कश्यप, चंद्रप्रकाश मिश्रा, जुगल अग्रवाल, अरविंद बोलर, सोमेश तिवारी, पेंगनलाल वर्मा, बलराम देवांगन, लक्ष्मीप्रसाद कश्यप, राजकुमार साहू, राजेन्द्र राठौर, तिरिथराम यादव, महाराज सिंह नायक, राजेश कश्यप, दयाशंकर तिवारी, बीआर महोबिया, विजय अंचल सहित भाजपा, मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।