कवर्धा

कबीरधाम,,,,पी.एम. श्री स्वामी आत्मानंद अग्रेजी माध्यम विद्यालय पिपरिया एवं सहसपुर लोहारा में पायलेट प्रोजेक्ट ऑन स्कूल स्वायल हेल्थ कार्यक्रम संपन्न

कवर्धा, 30 जनवरी 2026। पायलेट प्रोजेक्ट ऑन स्कूल स्वायल हेल्थ कार्यक्रम अंतर्गत आज पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पिपरिया एवं पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, सहसपुर लोहारा में मृदा स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं को मृदा स्वास्थ्य से जुड़ी गतिविधियॉ जैसे मृदा नमूना एकत्रीकरण, मृदा विश्लेषण, मृदा स्वास्थ्य कार्ड का महत्व, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर रासायनिक उर्वरकों का संतुलित प्रयोग के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम अंतर्गत वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केन्द्र नेवारी डॉ. बी. पी. त्रीपाठी एवं विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. बी. एस. परिहार एवं श्री एन.सी. बंजारा के द्वारा बच्चों को स्वाल हेल्थ कार्ड के संबंध में व्याख्यान दिया गया। जिसमें मृदा नमूना संग्रहण, नमूना विश्लेषण, संतुलित मात्रा में उर्वरक उपयोग एवं फसलों के चयन के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री सौरभ झा द्वारा छात्र-छात्राओं द्वारा बताया गया कि मृदा में जैविक खाद एवं संतुलित मात्रा में उर्वरकों का उपयोग कर फसल काश्त लागत में कमी लाते हुये उत्पादन में वृद्धि किस प्रकार की जा सकती है। कृषि विभाग से डिप्टी प्रोजेक्ट डायरेक्टर (आत्मा) श्री सुशील कुमार वर्मा के द्वारा छात्रों को मृदा स्वाथ्य प्रबंधन एवं स्कूल स्वायल हेल्थ कार्ड के संबंध में जानकारी दी गयी। प्रयोगशाला शाला सहायक श्रीमती कीर्ति सलूजा एवं जानकी दीवान के द्वारा बच्चों को मृदा नमूना विश्लेषण के संबंध में प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया, जिससे बच्चों को मृदा पी.एच. विश्लेषण सहित 12 अन्य पैरामीटर का विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान छात्रों से कृषि के विषय पर चर्चा की गई एवं मृदा परीक्षण के महत्व के बारे में बताया गया साथ ही जिला कबीरधाम के भौगोलिक मृदा संरचना के विषय में स्कूली छात्र-छात्राओं से चर्चा किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!