क़बीरधाम,,,,,स्थानीय सिद्धपीठ श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में विधिवत पटोत्सव मनाया गया,,

पदमराज सिंह ठाकुर क़बीरधाम
12 अप्रैल दिन रविवार को खेड़ापति हनुमान मंदिर में प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी पाटोत्सव मनाया गया जिसमे अधिक संख्या में श्रद्धालु पटोत्सव का लाभ लिए हवन धूप किये और अपने जीवन को कृतार्थ किये , खेड़ापति हनुमान मंदिर के पुजारी परम् पूज्य परम् श्रद्धेय श्री चन्द्र किरण तिवारी जी महाराज द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूरे विधि विधान से पटोत्सव का हवन पूजन कर पटोत्सव को सम्पन्न किये ये समस्त श्रद्धालुओं के लिए बहुत ही हितकर पूजन है जिसमे हर प्रकार से मानव का हित समाहित है , खेड़ापति दादा कवर्धा के अधिपति हैं जिनके पूजन से जीव मात्र का कल्याण समाहित है , पूरे वर्ष भर तिथि अनुसार खेड़ापति हनुमान जी मन्दिर में भिन्न भिन्न पूजन का आयोजन परम् पूज्य महाराज जी द्वारा जन कल्याण हेतु अवश्य कराया जाता है , जिसमे दूर दूर से श्रद्धालु शामिल होकर जीवन का लाभ उठाते हैं,,




