Blog

कबीरधाम,,,,,विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम दौजरी एवं रवेली में कृषि रथ का आयोजन

कृषकों को उन्नत तकनीकों की जानकारी, बीज शुद्धिकरण व वेस्ट डि-कम्पोजर का जीवंत प्रदर्शन

कवर्धा, 5 जून 2025। राज्य शासन द्वारा कृषकों को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में निरंतर रूप से कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में विकासखण्ड कवर्धा के ग्राम दौजरी एवं रवेली में कृषि रथ का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेश चंद्रवंशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में संयुक्त संचालक कृषि, दुर्ग संभाग गोपिका गबेल, तथा अन्य जनप्रतिनिधि, कृषि वैज्ञानिक, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कृषकगण शामिल हुए।

Back to top button

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!