कवर्धा

जिला कबीरधाम,,,,,रोजगार सह आवास दिवस के अवसर पर जल संरक्षण के साथ आजीविका पर ग्रामीणों से हुई चर्चा

नवा तरिया आय के जरिया सहित आगामी 90 दिनों में प्रधानमंत्री आवास को पूर्ण करने बनी रणनीति

कवर्धा-दिनांक 07/04/2026, कबीरधाम ज़िले के सभी 471 ग्राम पंचायतों में रोजगार सह आवास दिवस का आयोजन चावल महोत्सव के साथ आज किया गया।इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण सहित जनमन आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत सभी आवासों को आगामी 90 दिनों में पूर्ण करने ग्रामीणों के साथ चर्चा कर कार्य योजना बनाया गया।आवास योजना अंतर्गत हितग्राहियों को मिलने वाली सहायता राशि की जानकारी प्रदान की गई। सामग्रियों की आपूर्ति सहित अन्य समस्याओं का त्वरित समाधान भी किया गया।रोजगार सह आवास दिवस में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों को पूर्ण करने,मांग आधारित नए कार्य प्रारंभ करने के संबंध में ग्रामीणों से चर्चा किया गया।प्रत्येक माह आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के लिए ग्रामीणों के बीच उत्साह का माहौल रहता है। क्योंकि इस दौरान उन्हें विभिन्न योजनाओं की नई जानकारियां प्राप्त होती है तथा समस्याओं का समाधान गांव में ही हो जाता है।

जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीणों को किया गया प्रेरित: कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा

इस संबंध में जानकारी देते हुए कलेक्टर कबीरधाम श्री गोपाल वर्मा ने बताया कि रोजगार सह आवास दिवस के अवसर पर जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किए गए। ग्रामीणों को प्रेरित करते हुए मोर गांव-मोर पानी, मोर तरिया अभियान अंतर्गत नवा तरिया आय के जरिया हेतु स्थलों के चयन पर ग्रामीणों के साथ प्रस्तावित स्थलों का भ्रमण किया गया। कबीरधाम जिले में वर्षा ऋतु के पूर्व जल संरक्षण के साथ आजीविका संवर्धन की दिशा में अनेको प्रयास हो रहे हैं। इसी क्रम में आजीविका डबरी का कार्य भी जोरो में चल रहा है और इसे जल्द पूरा करते हुए उपयोगी बनाने पर चर्चा हुई।

घर-घर पहुंच जल संरक्षण से आजीविका का विषय: सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल

रोजगार सह आवास दिवस के संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम श्री अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि यह आयोजन ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं से जोड़ने का अच्छा अवसर रहता है। जब एक साथ बहुत से ग्रामीण सामूहिक रूप से गांव के विकास हेतु विचार विमर्श कर निर्णय लेते हैं। मनरेगा योजना में रोजगार , गांव में हुए निर्माण कार्य और खर्च की जानकारी के लिए क्यूआर कोड उपयोग करने की विधि बताई गई।जल संरक्षण में समाज के सभी वर्गो की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने आह्वान किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत सभी हितग्राहियों को अपने घरों में सोक पिट बनाने के लिए प्रेरित किया गया। आजीविका डबरी से रोजगार के अवसरों पर जानकारी दी गई।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!