छत्तीसगढ़,,,,,,,,,,,त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024-25 अन्तर्गत जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, सदस्य एवं पंच, सरपंच की आरक्षण कार्यवाही सम्पन्न

09 जनवरी 2025- त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024-25 अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत अध्यक्ष, सरपंच एवं पंच पदों के आरक्षण की प्रक्रिया 8 जनवरी को जिला कार्यालय में कलेक्टर श्री संबित मिश्रा की अध्यक्षता में एवं राजनैतिक दलों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। वहीं ब्लॉक स्तर पर चारों ब्लॉकों में विहित प्राधिकारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व की उपस्थिति में सरपंच एवं पंच पदों के आरक्षण प्रक्रिया सम्पन्न हुआ।
जिला पंचायत सदस्यों के आरक्षण के तहत निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 01 तिमेड़ अजजा महिला, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 02 मद्देड़ अजजा मुक्त, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 03 बेदरे अजजा महिला, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 04 जांगला अजजा मुक्त, निवार्चन क्षेत्र क्रमांक 05 नेलसनार अजजा महिला, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 06 गंगालूर अनारक्षित मुक्त, क्षेत्र क्रमांक 07 नैमेड़ अजजा महिला, क्षेत्र क्रमांक 08 तोयनार अजजा मुक्त, क्षेत्र क्रमांक 09 आवापल्ली अजजा मुक्त, क्षेत्र क्रमांक 10 पामेड़ अजजा महिला आरक्षित किया गया।
जनपद अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण की कार्यवाही के दौरान बीजापुर जनपद पंचायत अजजा मुक्त, भैरमगढ़ जनपद पंचायत अजजा महिला, भोपालपटनम जनपद पंचायत अजजा मुक्त, उसूर जनपद पंचायत अजजा महिला आरक्षित किया गया।
जनपद सदस्यों के आरक्षण के तहत बीजापुर जनपद पंचायत के कुल 11 निर्वाचन क्षेत्रों में क्षेत्र क्रमांक 01 मोरमेड़ अनारक्षित महिला, क्षेत्र क्रमांक 02 बोरजे अजजा महिला, क्षेत्र क्रमांक 03 मुसालूर अजजा महिला, क्षेत्र क्रमांक 04 नैमेड़ अजजा मुक्त, क्षेत्र क्रमांक 05 कैका अजजा मुक्त, क्षेत्र क्रमांक 06 चिन्नाकवाली अजजा महिला, क्षेत्र क्रमांक 07 चेरपाल अनारक्षित मुक्त, क्षेत्र क्रमांक 08 गंगालूर अजजा महिला, क्षेत्र क्रमांक 09 गोगंला अजजा महिला, क्षेत्र क्रमांक 10 पुसनार अजजा मुक्त एवं क्षेत्र क्रमांक 11 पीडिया अजजा मुक्त आरक्षित किया गया।
जनपद सदस्यों के आरक्षण के तहत भैरमगढ़ जनपद पंचायत के कुल 15 निर्वाचन क्षेत्रों में क्षेत्र क्रमांक 01 उसकापटनम अजजा महिला, क्षेत्र क्रमांक 02 फरसेगढ़ अजजा महिला, क्षेत्र क्रमांक 03 कुटरू अजजा मुक्त, क्षेत्र क्रमांक 04 सकनापल्ली अजजा मुक्त, क्षेत्र क्रमांक 05 गदामली अजजा महिला, क्षेत्र क्रमांक 06 जैगुर अजजा महिला, क्षेत्र क्रमांक 07 माटवाड़ा अजजा मुक्त, क्षेत्र क्रमांक 08 गुड़साकल अजजा मुक्त, क्षेत्र क्रमांक 09 ताकिलोड़ अजजा मुक्त, क्षेत्र क्रमांक 10 पातरपारा अजजा महिला, क्षेत्र क्रमांक 11 नेलसनार अनारक्षित महिला, क्षेत्र क्रमांक 12 बांगोली अजजा महिला, क्षेत्र क्रमांक 13 पिनकोण्डा अनारक्षित मुक्त, क्षेत्र क्रमांक 14 मिरतुर अजजा मुक्त एवं क्षेत्र क्रमांक 15 बेंगलूर अजजा महिला आरक्षित किया गया।
जनपद सदस्यों के आरक्षण के तहत भोपालपटनम जनपद पंचायत के कुल 10 निर्वाचन क्षेत्रों में क्षेत्र क्रमांक 01 केरपे अजजा मुक्त, क्षेत्र क्रमांक 02 वरदली अनारक्षित महिला, क्षेत्र क्रमांक 03 लिंगापुर अनारक्षित मुक्त, क्षेत्र क्रमांक 04 तिमेड़ अजा महिला, क्षेत्र क्रमांक 05 रूद्रारम अजजा मुक्त, क्षेत्र क्रमांक 06 चेरपल्ली अजजा महिला, क्षेत्र क्रमांक 07 पेगड़ापल्ली अजजा महिला, क्षेत्र क्रमांक 08 मद्देड़ अजजा महिला, क्षेत्र क्रमांक 09 पामगल अजजा मुक्त एवं क्षेत्र क्रमांक 10 अटुकपल्ली अजजा महिला आरक्षित किया गया।
जनपद सदस्यों के आरक्षण के तहत उसूर जनपद पंचायत के कुल 10 निर्वाचन क्षेत्रों में क्षेत्र क्रमांक 01 संकनपल्ली अजजा महिला, क्षेत्र क्रमांक 02 नुकनपाल अजजा महिला, क्षेत्र क्रमांक 03 सेमलडोडी अजजा महिला, क्षेत्र क्रमांक 04 मुरदण्डा अजजा मुक्त, क्षेत्र क्रमांक 05 मल्लेपल्ली अजजा मुक्त, क्षेत्र क्रमांक 06 तिम्मापुर अनारक्षित महिला, क्षेत्र क्रमांक 07 तर्रेम अजजा मुक्त, क्षेत्र क्रमांक 08 मारूढ़बाका अजजा मुक्त, क्षेत्र क्रमांक 09 मलेमपेंटा अजजा महिला एवं क्षेत्र क्रमांक 10 पालागुड़ा अजजा महिला आरक्षित किया गया। वहीं सरपंचों के आरक्षण प्रक्रिया के तहत बीजापुर जनपद पंचायत अजजा मुक्त 18 पंचायत एवं अजजा महिला 18 पंचायत भैरमगढ़ जनपद पंचायत में कुल 60 पंचायतों में 30 पद अजजा मुक्त, 30 पद अजजा महिला भोपालपटनम में 18 पद अजजा महिला एवं 17 पद अजजा मुक्त एवं उसूर जनपद पंचायत में 20 पद अजजा महिला एवं 19 पद अजजा मुक्त। इसी तरह पंच पदों के लिए 170 पंचायतों के 2174 वार्डों का आरक्षण की कार्यवाही सम्पन्न हुआ।