कवर्धा

कबीरधाम,,,,महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भर बनी श्रीमती पूर्णिमा तिवारी

प्रतिमाह 1 हजार की सहायता से पूरी हो रही हैं रोज़मर्रा की ज़रूरतें, मिला आत्मसम्मानकवर्धा 2 फरवरी 2026। कवर्धा जिले के वार्ड क्रमांक 08 में रहने वाली श्रीमती पूर्णिमा तिवारी आज आत्मनिर्भर बनने की मिसाल हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चल रही महतारी वंदन योजना ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला दिया है। श्रीमती पूर्णिमा तिवारी को इस योजना के तहत हर महीने 1 हजार रुपये की सहायता मिलती है। यह राशि सीधे उनके बैंक खाते में समय पर जमा हो जाती है। अब तक उन्हें योजना की 24 किस्तें मिल चुकी हैं और कुल 24 हजार रुपये की सहायता प्राप्त हुई है। श्रीमती पूर्णिमा बताती हैं कि इस राशि से उनकी रोज़मर्रा की छोटी-छोटी जरूरतें आसानी से पूरी हो जाती हैं। पहले किचन का सामान या अपनी निजी जरूरतों के लिए उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब वे खुद फैसले ले पा रही हैं। उन्होंने इस पैसे से कड़ाही, शिलबट्टा जैसे ज़रूरी घरेलू सामान भी खरीदे हैं। वे कहती है कि योजना की सबसे अच्छी बात यह है कि पैसे समय पर मिल जाते हैं। हर महीने की शुरुआत में राशि खाते में आ जाने से उन्हें आर्थिक सुरक्षा महसूस होती है और घर का बजट संभालना आसान हो गया है। श्रीमती पूर्णिमा तिवारी ने महतारी वंदन योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस योजना ने उन्हें आत्मसम्मान, भरोसा और आर्थिक स्वतंत्रता दी है। आज वे खुद को सशक्त और आत्मनिर्भर महसूस करती हैं।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!