मोहला,,,,,24 कुंडीय यज्ञ के लिए सजा भव्य यज्ञशाला

अंबागढ़ चौकी में जिला मोहला मानपुर चौकी में गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन में राष्ट्र भर में चलाए जा रहे राष्ट्र जागरण कार्यक्रम के तहत अंबागढ़ चौकी में चार दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन दिनांक 12 दिसंबर से 15 दिसंबर तक क्रिकेट मैदान में आयोजित है जिसके लिए 24 कुंड वाला भाव यज्ञशाला तैयार हो चुका है। इसके निर्माण के लिए गायत्री परिवार की स्वयंसेवक बंधु एवं आसपास की स्वयंसेवी धर्म प्रेमी द्वारा तैयार किया गया है ।इसके लिए गायत्री परिवार के ट्रस्ट मंडल, आयोजन समिति एवं स्वयंसेवी बंधु आसपास के पूरे गांव में व्यापक रूप से दीवार लेखन ,पोस्टर , फ्लेक्स, बेनर और व्यक्तिगत संपर्क के माध्यम से इस आयोजन में अधिक से अधिक लोगों को उपस्थित होने का अपील प्रचार प्रसार के माध्यम से कर रहे हैं।पूरे परिवार सहित इसमें शामिल होने का निवेदन प्रचार प्रसार में कर रहे है।
24 कुंड में प्रत्येक कुंड के लिए एक-एक यजमान पति-पत्नी जोड़े के रूप यजमान के रूप अपना नाम लिखा सकते हैं।यह पूर्ण निःशुल्क है। कोई भी इसमें आकार आहुति दे सकते हैं।
100 जोड़े प्रति दिन देंगे आहुतियां
परिजनों के द्वारा दी जानकारी के अनुसार प्रति दिन 24 यज्ञ कुंड है जिसमें एक कुंड में 4- 4 जोड़े यानी24कुंड में कुल एक दिन में 100 पति- पत्नि जोड़े में बैठेंगे होम करने यह व्यवस्था पूर्व से की गई।इसके अलावा भी बड़ी संख्या में जोड़े में तथा व्यक्तिगत एकल जन भी शामिल होने की संभावना है।
प्रति दिन गायत्री महामंत्र से स्वयं के स्वास्थ्य शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक समृद्धि तथा राष्ट्र जागरण की प्रार्थना, चराचर जगत की सुखमय जीवन व सद्बुद्धि की कामना के हजारों आहुतियां दी जाएंगी। दौरान विभिन्न संस्कार निशुल्क रूप से संपन्न कराए जाएंगे जैसे संस्कार मुंडन संस्कार, अन्नप्राशन ,विद्या आरंभ ,उपनयन विवाह ,गुरु दीक्षा आदि। इसके लिए किसी भी गायत्री परिजन या कार्यालय से संपर्क कर अपना नाम लिख सकते हैं ताकि उसकी तैयारी पूर्ण में ही की जा सके।
विशेष झलकियांकलश यात्रा*
प्रथम दिन गायत्री शक्तिपीठ से गुप्ता चौक ,राजवाड़ा ,बाजार चौक होते हुए पटेल से गुजरते हुए बस स्टैंड पहुंचेगी।जहां से यज्ञ स्थल कॉलेज मैदान में शक्ति कलश स्थापित किया जाएगा।इसके लिए आसपास के गांव के महिलाओं को ,नगर के महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति हेतु सूचित किया गया है।
परिजनों के जानकारी के अनुसार प्रति दिन 24 यज्ञ कुंड में 100 पति पत्नि जोड़े में बैठेंगे यह व्यवस्था पूर्व से की गई।इसके अलावा भी बड़ी संख्या में जोड़े में शामिल होने की संभावना है।यात्रा दौरान बीच बीच में प्रज्ञा गीत, मंत्र एवं उद्घोष व नारे की गुंज तथा कार्यक्रम की जानकारी दी जाती रहेगी।
परिजनों द्वारा यह भी जानकारी दिया गया कि इस दौरान गुरुदेव पं श्रीराम शर्मा आचार्य के सप्त सूत्रीय आंदोलन के पोस्टर प्रदर्शनी जिसमें स्वास्थ्य शिक्षा ,कुरीति आंदोलन,स्वास्थ्य शिक्षा ,नारी जागरण ,गर्भोत्सव संस्कार की लगाई जाएगी इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रकार की थेरेपी जो स्वास्थ्य के सुधार के लिए प्रदर्शित में भी लगाई जाएगी जिसकी विशेष व्यवस्था की गई है।
विशेष आकर्षण
*भव्य शोभा यात्रा नगर भ्रमण
*विराट दीप यज्ञ हजारों दीप जमगाएगी
*सप्त सूत्रीय आंदोलन प्रदर्शनी
*व्यसन मुक्ति वीडियो प्रदर्शनी
*युगल जोड़े मेंभी देंगे आहुति