खैरागढ़,,,,,,नगर पालिका में भ्रष्टाचार: विधायक यशोदा ने लगाए गंभीर आरोप ,7दिनों भीतर कार्यवाही नहीं हुई तो नगरपालिका का करेंगे घेराव;

नगर पालिका परिषद खैरागढ़ में वर्ष 2023 से मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पद पर प्रमोद शुक्ला पदस्थ है, खैरागढ़ में पदस्थापना से ही उक्त अधिकारी द्वारा लगातार पालिका के विभिन्न योजनाओ की राशि में फर्जी तरिका से टेंडर कोटेशन एवं बिना जीएसटी न व बिना पीन व टीन नं के लाखो रूपये का संबंधित ठेकेदारो को भुगतान कर दिया गया है जिसपर शासन को आर्थिक क्षति हुई है। भारत सरकारी की स्वच्छ भारत मिशन योजना के अंतर्गत दीपावली पूर्व स्वच्छता सिंगार राशि के रूप में एक साथ 10,00,000/रू से अधिक का चेक शोभा वेल फेयर भिलाई के ठेकेदार को भुगतान किया गया है। जबकि खैरागढ़ शहर में स्थित 19 शासकीय शौचालयो मे उक्त फर्म को कोई भी कर्मचारी कार्यस्थ नही है. मात्र राशि गबन करने के उद्देश्य से कमीशन खोरी के चलते उक्त फर्म को मोटी रकम भुगतान की गई है। पूरे शहर के शासकीय शौचालय में निरिक्षण के बाद पाया गया कि शौचालय मे कही पर भी साफ सफाई नहीं है पुरी गंदगी भरी हुई है पानी की व्यवस्था नहीं है. लाईट भी नही लगा हुआ है तथा महिला शौचालयो मे दरवाजा भी नहीं है। उसी प्रकार नगर पालिका अधिकारी खैरागढ़ द्वारा इस्टेशनरी समान खरीदी हेतु निविदा पत्र मंगाया गया था जिसमे फर्जी तरिका से फर्म को बिना जानकारी के उसका फार्म भर दिया गया है तथा उस फर्म के पास जी.एस.टी. पीन एप पीन नं नही है जबकि नियमानुसार पालिका में कोटेशन भरने पर पालिका में टीन एवं पीन नं होना जरूरी होता है। उक्त अधिकारी द्वारा भाजपा के जन प्रतिनिधी को फायदा पहुंचाने तथा खुद कमिशन के फेर मे स्टेशनरी समान हेतु 3,00,000/ से अधिक राशि का भुगतान कर दिया गया है जो जांच करने पर स्पष्ट हो जावेगा।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा शासन की विभिन्न योजनाओ के अंतर्गत निर्माण कार्य हेतु प्राप्त होने वाली राशियो पर भी फर्जी तरिका से टेंडर प्रक्रिया में फर्जीवाड़ा किया गया है तथा किस्त किस्त में शासकीय राशि का बंदर बाट किया गया है। सिविल लाईन मे स्व. राजा देवव्रत सिंह के प्रतिमा अनावरण मे भी उक्त अधिकारी द्वारा फर्जी तरिके से खर्च दिखा कर 2,00,000/ से अधिक राशि आहरण किया गया है। नगर पालिका क्षेत्र में पंप मरमत हेतु राशि गे भी फर्जी तरिके से 9,00,000/रू आहरण कर लिया गया है उसी प्रकार नगर पालिका में डिजल भुगतान की राशि में भी फर्जी तरिका से अधिक डिजल खफ्त बताकर प्रत्येक माह 1,50,000/ रु से अधिक राशि आहरण किया जाता रहा है। जबकि नगर पालिका में मात्र 1 जेसीबी, 3 डिप्पर एवं 5 ट्रेक्टर है। इन वाहनो से इतने डिजल की खपत होना संदेह स्पद है मात्र राशि कमान के उद्देश्य से उक्त अधिकारी द्वारा मोटी रकम डिजल के नाम पर निकाला जा रहा है।
जलआवर्धन योजना मे भी इसी माह 57,00,000/रू का चेक उक्त अधिकारी द्वारा काट कर भुगतान ठेकेदार को किया गया है जबकि नियमानुसार जल आर्वधन योजना का चेक काटने के पूर्व उक्त पाईप लाईन का टेस्ट करताना आवश्यक होता है परंतु उक्त अधिकारी द्वारा किसी प्रकार से टेस्ट नहीं करवाया गया है और आनन फानन में कमिशन के चलते चेक काटकर ठेकेदार को भुगतान कर दिया गया है, जिससे शासन को आर्थिक क्षति हुई है।
2
इसी तरह पूर्व नगर पालिक अध्यक्ष के द्वारा फर्जी तरिके से करीब 37,00,000/रू का भुगतान जीम सामान खरीदी के नाम पर किया हगया है जबकि नगर पालिका के रिकार्ड में किसी भी प्रकार से जीम का समान नहीं पहुंचा है, इसकी पुष्टि नगर पालिका के रिकार्ड म स्पष्ट नजर आता है। उक्त जीम खरीदी मे किसी प्रकार के नियम का पालन नही किया गया है तथा नगर पालिका द्वारा आपको भेजे गये प्रतिवेदन में स्पष्ट रूप से दर्शाया गया है कि नगर पालिका मे कोई जीम सामग्री नहीं पहुंची है तथा जीम संबंधी कोई बील बाउचर नही है तथा कथ अधिनियम का पालन भी नही किया गया है। इसी प्रकरण मे तत्कालीन सी.एम.ओ. को निलंबित किया जा चुका है। उक्त चेक मे सी.एम.ओ तथा तत्कालीन अध्यक्ष के हस्ताक्षर है इस कारण तत्कालीन अध्यक्ष जो कि वर्तमान मे वार्ड नं 02 पिपरिया के पार्षद है उसे नगर पालिका अधिनियम 161 की धारा 35 (क) के अंतर्गत पार्षद पद से बर्खास्त करने एवं शासकीय राशि यघन करने पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराये जाने की आवश्कता है।
उक्त सभी विषयो पर गंभीरता पूर्वक जांच कर दोषियो के विरूद्ध तत्तकाल कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करे दोषियों के विरुद्ध 7 दिनो के भीतर कार्यवाही नहीं किये जाने पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा क्षेत्रीय विधायिका श्रीमती यशोदा निलांबर वर्मा के नेतृत्त्व मे विशाल जन आकोश रैली निकाल कर पुतला दहन किया जावेगा।