राजनांदगांव,,,,,,,,,सांसद पाण्डे एवं कलेक्टर अग्रवाल के हाथों गणित पार्क मार्गदर्शिका पुस्तक का हुआ विमोचन

गत1जनवरी को नये साल के पावन अवसर पर जिले के पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ के गणित शिक्षक स्नेह अग्रवाल द्वारा लिखित गणित पार्क मार्गदर्शिका पुस्तक का विमोचन राजनांदगाँव के सांसद संतोष पांडे एवं विद्यालय प्रबंधन समिति पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ के अध्यक्ष एवं राजनांदगाँव के कलेक्टर संजय अग्रवाल के कर कमलों से किया गया। पुस्तक के लेखक स्नेह अग्रवाल ने बताया कि यह पुस्तक विभिन्न विद्यालयों में गणित पार्क निर्माण में सहायता प्रदान करेगी।पुस्तक के विमोचन के अवसर पर उपस्थित संस्था के प्राचार्य रूपेंद्र सिंह, उपप्राचार्य संजय कुमार मंडल एवं अनिल कुमार पॉल ने बताया कि नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ का गणित पार्क भारतवर्ष में अपनी एक अलग एवं विशिष्ट पहचान बना चुका है। जिससे बच्चे खेल-खेल में गणित के विभिन्न कठिन लगने वाले प्रमयों, सिद्धांतों एवं नियमों को आसानी से समझ सकते हैं। गतिविधियों पर आधारित विभिन्न प्रकार के मॉडल नवाचार एवं सीखने के नए दृष्टिकोण को दर्शाते हैं। विदित हो कि अन्य विद्यालयों में गणित पार्क निर्माण हेतु नवोदय विद्यालय समिति ने स्नेह अग्रवाल से एक मार्गदर्शिका का निर्माण किया है। अब यह मार्गदर्शिका छत्तीसगढ़ के विभिन्न विद्यालयों में गणित पार्क निर्माण में उपयोगी साबित होगी। गणित शिक्षक श्री अग्रवाल के इस शानदार उपलब्धि पर सांसद संतोष पाण्डे,कलेक्टर संजय अग्रवाल,पीएमश्री नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ के प्राचार्य रूपेन्द्र सिंह,उपप्राचार्य संजय कुमार मंडल,व्यायाम शिक्षक अनिल कुमार पाल,शिक्षिका उमादेवी ध्रुर्वे एवं छुरिया के साहित्यकार शिक्षक दिनेश कुरेटी दिलेर ने गणित शिक्षक श्री अग्रवाल को बधाई व शुभकामनाएं दी है।