कवर्धा

क़बीरधाम,,,,,अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2026 तक बढ़ाई गई

कवर्धा, 02 अप्रैल 2026। भारतीय थलसेना में अग्निवीर के विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि, जो पूर्व में 01 अप्रैल 2026 निर्धारित थी, को अभ्यर्थियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए बढ़ाकर अब 10 अप्रैल 2026 कर दिया गया है। जिले के ऐसे इच्छुक एवं पात्र अविवाहित अभ्यर्थी, जो इस भर्ती प्रक्रिया में सम्मिलित होना चाहते हैं, निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अग्निवीर (जनरल ड्यूटी), अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर स्टोर कीपर/क्लर्क एवं अग्निवीर ट्रेडमेन (8वीं एवं 10वीं) के पदों पर की जाएगी। पात्रता अनुसार अभ्यर्थी का जन्म 01 जुलाई 2005 से 01 जुलाई 2009 के मध्य होना आवश्यक है। साथ ही निर्धारित शारीरिक मापदंडों के अनुसार अभ्यर्थी की ऊँचाई 162 से 168 सेमी तथा सीना 76 सेमी होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता संबंधित पदों के अनुसार भिन्न-भिन्न निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को आवेदन हेतु भारतीय थलसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीयन करना होगा। अधिसूचना के अनुसार इस वर्ष अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुरूप अधिकतम दो पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन उपरांत ऑनलाइन लिखित परीक्षा (सीईई) का आयोजन संभावित रूप से 01 जून से 15 जून 2026 के मध्य किया जाएगा। अग्निवीर क्लर्क पद हेतु आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन परीक्षा के दौरान 30 शब्द प्रति मिनट की गति से टाइपिंग टेस्ट भी देना अनिवार्य होगा। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी भारतीय थलसेना की आधिकारिक वेबसाइट, सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212/2965214 अथवा जिला रोजगार कार्यालय, कबीरधाम से संपर्क कर सकते हैं।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!