खैरागढ़,,,,,आधी रात को अवैध धान परिवहन करते ट्रैक्टर पर SDM ने किया कार्यवाही

खैरागढ़ /साल्हेवारा। जिला के.सी.जी. कलेक्टर चन्द्रकांत वर्मा के निर्देशानुसार तहसील साल्हेवारा मध्यप्रदेश सीमा से लगे भाजीडोंगरी चेकपोस्ट के पास अवैध परिवहन करते धान गाड़ी को पकड़ा गया है,
मध्यप्रदेश जिला बालाघाट तहसील बिरसा ग्राम अचानकपुर से ला रहे थे दर्रीघाट नाला के बाद पकड़ा गया।
आपको बता दे कि चेकपोस्ट बैरियर भाजिडोंगरी में लगने के बावजूद धान का परिवहन करने की आशंका थी,तब करिबन रात्रि 1 बजे टेक्टर गाडी का आवाज पाते ही भाजीडोगरी धान चेकपोस्ट के पास गाडी को रोक कर पुछताछ किया गया।
कोई सही जवाब वा धान का टोकन नही पाया गया तब पट्वारी राजेन्द्र साहू ने SDM को फ़ोन कर जानकारी दिया एक घंटे नही लगा ,SDMअपने पुरे टिम के साथ भाजीडोगरी पहुची,तत्काल कार्यवाही कर थाना मे सुपुर्द किया गया।
मौके पर अनुविभागीय अधिकारी रेणुका रात्रें राजस्व, मंडी सचिव , फूड इंस्पेक्टर,पटवारी राजेंद्र साहू, निखिलेश शिवना , पुलिस विभाग साल्हेवारा के सहयोग से धान से भरी ट्रैक्टर जब्त कर थाना में सुपुर्द किया गया। ट्रैक्टर से भरी धान लगभग 90 कट्टा बतलाया गया। ..