Blog

खैरागढ़,,,,,अपर कलेक्टर ने संवेदन शील इलाके के धान खरीदी केंद्र पहुंचकर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

उपार्जन केन्द्र साल्हेवारा, बकरकट्टा व रामपुर का किया निरीक्षण

प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 14 नवंबर से शुरू हो गया है। जिसके तहत जिले में भी 51 धान उपार्जन केंद्रों पर किसानों से धान खरीदी सुचारू रूप से जारी है। किसानों की सहूलियत और खरीदी प्रक्रिया की पारदर्शिता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अपर कलेक्टर सुरेन्द्र कुमार ठाकुर ने साल्हेवारा, बकरकट्टा व रामपुर धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने खरीदी केन्द्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद धान विक्रय के लिए आए किसानों से चर्चा की। अपर कलेक्टर ठाकुर ने खरीदी केंद्र पर नमी मापक यंत्र और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन का अवलोकन किया। उन्होंने केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया कि किसानों द्वारा लाए गए धान की नमी का सही तरीके से परीक्षण किया जाए और किसी भी किसान को अनुचित कारणों से लौटाया न जाए। उन्होंने कहा कि नमी की जांच और धान की तौल में पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए। उन्होंने केन्द्र प्रभारी से धान खरीदी की अब तक की स्थिति, किसानों की संख्या, टोकन जारी करने की प्रक्रिया और खरीदे गए धान की मात्रा की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह प्रशासन की प्राथमिकता है।

Back to top button

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!