कबीरधाम,,,,,,,,,,,,राम जानकी मेकरी मंदिर, कवर्धा जिला कबीरधाम में प्रति वर्ष कार्तिक महिने भर कार्तिक महात्म्य कथा का आयोजन

पद्मराज सिंह,,,,,,श्री राम जानकी मेकरी मंदिर, कवर्धा जिला कबीरधाम में प्रति वर्ष कार्तिक महिने भर कार्तिक महात्म्य कथा का आयोजन दो पालियों में होता है। राम दास वैष्णव सेवानिवृत्त व्याख्याता ने बताया कि जब महंत स्व.श्री मंगल दास जी थे उस समय सबेरे मंगला आरती के बाद बारहों महीने एक अध्याय गीता एवं रामायण का कथा होता था। कार्तिक महीने में कार्तिक महात्म्य कहा जाता था। इसके पश्चात सबेरे साढ़े आठ बजे से स्व. श्री गंगा प्रसाद तिवारी जी के द्वारा यहां कार्तिक महात्म्य कहा जाता था। वर्तमान इनके इस परम्परा को महंत जयराम दास जी द्वारा बरकरार रखते हुए अब मंदिर में सबेरे आरती के बाद प्रातः साढ़े छह बजे से महंत स्व.श्री मंगल दास जी के भतिजा नारायण दास जी के द्वारा महीने भर कार्तिक महात्म्य सुनाया जाता है। इसके बाद प्रातः साढ़े आठ बजे से पं. शिव कुमार तिवारी जी के द्वारा मेकरी मंदिर में श्रोताओं को कार्तिक महात्म्य सुनाया जाता रहा है।इस तरह श्रोताओं को अलग अलग समय में दो बार कार्तिक महात्म्य सुनने का लाभ मिल रहा है। कार्तिक माह के पवित्र देव उठनी एकादशी को सबेरे से दिन के ग्यारह बजे तक कथा सुनने का अवसर मिल रहा। प्रबोधिनी एकादशी के दिन संगीतमय कथा का सुमधुर रसास्वादन कराया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं में महिलाएं व पुरुष भी कथा का लाभ लिया।
आषाढ़ शुक्ल पक्ष के देवशयनी एकादशी को भगवान विष्णु शयन के लिए चले जाते हैं। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष के देवउठनी एकादशी को भगवान विष्णु शयन से जागते हैं।देव उठनी से विवाह आदि शुभ मुहूर्त प्रारंभ होता है। इस दिन लोग अपने घरों में गन्ना का मंडप बनाकर शाम को भगवान विष्णु के जागने का पूजन आयोजित करते हैं। रात्रि में देव दीपावली के रूप में दीपोत्सव मनाते हैं। आज़ भी मेकरी मंदिर में प्रत्येक शनिवार को महिला मंडली के द्वारा शाम को रामायण का आयोजन किया जाता है। उक्त जानकारी सेवानिवृत्त व्याख्याता राम दास वैष्णव ने दिया।
