Blog

कबीरधाम,,,,,,,,,,,रामनवमी 2025 : कवर्धा में रामनवमी पर भक्तिभाव की बयार, जानकी रमण मंदिर में गूंजा ‘जय श्रीराम’

रामनवमी 2025 : कवर्धा में रामनवमी पर भक्तिभाव की बयार, जानकी रमण मंदिर में गूंजा ‘जय श्रीराम’

कबीरधाम। रामनवमी के पावन अवसर पर आज कवर्धा की फिजा ‘जय श्रीराम’ के नारों से गूंज उठी। कचहरीपारा स्थित श्री जानकी रमण मंदिर में इस बार रामनवमी पर्व को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई। सुबह अभिजीत मुहूर्त में प्रभु श्रीराम के प्रकट्य दिवस का विशेष आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

पुजारी पंडित अखिलेश शुक्ला ने कराया रामलला का अभिषेक –

सुबह मंदिर में अभिजीत मुहूर्त में श्रीराम जन्मोत्सव का शुभारंभ हुआ। मंदिर के पुजारी पंडित अखिलेश शुक्ला ने विधिवत अभिषेक और पूजन कर प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया। इसके बाद श्रीराम का विशेष शृंगार किया गया, जिसमें स्वर्णाभूषणों से अलंकृत रामलला को उनका प्रिय भोग मालपुआ और पंजरी अर्पित किए गए।

हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, भंडारे में उमड़ी भीड़ –

राम जन्म के उपलक्ष्य में आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं का तांता लग गया। हजारों लोगों ने पवित्र प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिभाव में रंगा दिखा।

प्रमुख लोगों की रही उपस्थिति, भक्तों ने साझा की आस्था –

इस ऐतिहासिक आयोजन में शहर के कई प्रमुख लोग भी मौजूद रहे। डॉ. पवन कुमार मिश्रा, ज्ञानचंद लुनिया, अतुल देशलहरा, सतीश जैन, पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी, जिलाध्यक्ष ब्राह्मण समाज बंटी तिवारी, रघुराज सिह, मुकेश बैध, सुरेश मोदी, पूर्व पार्षद उमंग पांडेय, डॉ आशीष मिश्रा, डॉ श्रद्धा मिश्रा, गिरिराज दास वैष्णव, हरे कृष्ण शुक्ला, नीलकंठ चंद्रवंशी, रामकृपेश्वर उपाध्याय, आनंद उपाध्याय, हरिहर उपाध्याय, पीयूष सिह ठाकुर, सौरभ सिह, रमेश पांडे समेत सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आयोजन में सहभागिता की।

कोलकाता के फूलों से सजा मंदिर, वातावरण बना भक्तिमय –

मंदिर को इस बार कोलकाता से मंगवाए गए विशेष फूलों से सजाया गया था। रंग-बिरंगी सजावट ने श्रद्धालुओं को स्वर्गिक अनुभव दिया। हर कोना, हर दीवार प्रभु की भक्ति में रमा दिखा।

भगवा बाइक रैली ने शहर को किया राममय –

युवाओं द्वारा निकाली गई भगवा बाइक रैली ने पूरे शहर को राममय बना दिया। कवर्धा की गलियों से गुजरती यह रैली श्रद्धा, जोश और धर्मनिष्ठा का अद्भुत संगम थी।

मंदिर समिति ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका –

आयोजन को भव्य बनाने में मंदिर समिति की सक्रिय भूमिका रही। समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार चौबे, उपाध्यक्ष अजय गुप्ता, सचिव संतोष सोनी, कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश श्रीवास्तव और संजय दुबे सहित समस्त पुजारीगण व कार्यकर्ताओं ने दिन-रात परिश्रम कर इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

शंकराचार्य जनकल्याण न्यास के चंद्रप्रकाश उपाध्याय ने कहा –

उन्होंने कहा, “रामनवमी केवल उत्सव नहीं बल्कि प्रभु श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। यह आयोजन हमारी संस्कृति, मर्यादा और धर्म का उत्सव है।”

Back to top button

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!