कवर्धा

कबीरधाम,,,,,नाबालिग को शादी का झांसा देकर करता था अनाचार . आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

पदमराज सिंह ठाकुर कबीरधाम

विवरण- पुलिस अधीक्षक कवर्धा धर्मेन्द्र सिंह (भापुसे) के द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियो को गुम इंसान की पतासाजी एवं महिलाओं/बच्चो पर होने वाले अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु निर्देश दिया गया है। जिसके परिपालन में अति.पुलिस अधी. पुष्पेन्द्र सिंह बघेल (रापुसे), अति.पुलिस अधी. अमित पटेल (रापुसे) एंव पुलिस अनु. अधिकारी पण्डरिया भुपत सिंह धनेश्री (रापुसे) के द्वारा समस्त थाना प्रभारियो को अपराध में अंकुश लगाने प्रभावी रूप से कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने थाना प्रभारीयों द्वारा अपने क्षेत्र में लगातार सूचना एकत्र की जा रही है।
इसी क्रम में थाना पंडरिया में प्रार्थी के रिपोर्ट पर दिनांक 11-02-26 को गुम इंसान कायम किया गया, जिसमें प्रार्थी के नाबालिग लडकी दिनांक 10.02.2026 को गुम होने की सूचना पर गुमइंसान कायम कर मामला नाबालिक लडकी से संबंधित होने पर से अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध कायम किया गया था, जिस पर मामला गंभीर होने से पंडरिया पुलिस द्वारा तत्काल नाबालिग लडकी की खोजबीन में जुट गई, अपहृता को दिनांक 22-02-26 को बरामद किया गया, जिसमें अपहृता ने आरोपी के विरुद्ध साक्ष्य प्रदाय किया, जो कि प्रकरण के फरार आरोपी विक्रम सारथी पिता दयाराम सारथी उम्र 31 साल निवासी विवार्ड नं-02 सारथी मोहल्ला पंडरिया थाना पंडरिया जिला कबीरधाम को आज दिनांक 07.03.2026 को गिरफ्तार किया जाकर, मामला नाबालिक पीड़िता से संबंधित होने से आरोपी के विरूद्ध विवेचना के दौरान भा.न्या.स. की धारा 87,64(2)m एवं 4(2),6 पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!