कवर्धा

कबीरधाम,,,,,विश्व आर्द्रभूमि दिवस का आयोजन

पदमराज,,,,,कवर्धा वनमण्डल अंतर्गत विभिन्न उपवनमंडलों में आज विश्व आर्द्रभूमि दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया।
उपवनमण्डल सहसपुर लोहारा अंतर्गत उप परिक्षेत्र सहसपुर के सहसपुर वेटलैण्ड में आयोजित कार्यक्रम में माननीय जनप्रतिनिधिगण, वन विभाग के समस्त कार्यालयीन एवं मैदानी अमला, छात्र-छात्राएँ एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा वेटलैण्ड के संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ दिलाई गई तथा वेटलैण्ड के महत्व पर प्रकाश डाला गया। तत्पश्चात जनप्रतिनिधियों एवं वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा श्रमदान के माध्यम से वेटलैण्ड की साफ-सफाई की गई। कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
इसी क्रम में उपवनमण्डल पंडरिया अंतर्गत क्रांति जलाशय में भी विश्व आर्द्रभूमि दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान आर्द्रभूमि को सुरक्षित रखने हेतु शपथ ली गई एवं साफ-सफाई का कार्य किया गया। इस अवसर पर वन परिक्षेत्र अधिकारी पंडरिया पूर्व एवं पश्चिम, विद्यालयीन छात्र-छात्राएँ तथा वन विभाग का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
साथ ही उपवनमण्डल कवर्धा अंतर्गत सरोधा क्षेत्र एवं भोरमदेव अभ्यारण्य कवर्धा अंतर्गत भोरमदेव क्षेत्र में भी वेटलैण्ड संरक्षण विषय पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही।
विश्व आर्द्रभूमि दिवस के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य आर्द्रभूमियों के संरक्षण, संवर्धन एवं जनजागरूकता को बढ़ावा देना रहा।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!