कवर्धा

कबीरधाम,,,,,पीएससी प्रारंभिक परीक्षा संपन्न, लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉ प्रवीण वर्मा पहुंचे निरीक्षण में

पदमराज सिंह ठाकुर कबीरधाम

1827 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 393 रहे अनुपस्थित, जिले में बनाए गए थे 5 केंद्र

दो पालियों मे संपन्न हुई परीक्षा

कवर्धा, 22 फरवरी 2026/ 22 फरवरी को आयोजित लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा जिले में सुचारु रूप से संपन्न हुई। कबीरधाम जिले में प्रारंभिक परीक्षा के लिए पांच केंद्र बनाए गए थे। जिले में आयोजित परीक्षा का निरीक्षण करने के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉ प्रवीण वर्मा कबीरधाम पहुंचे। उन्होंने कवर्धा के शासकीय राजमाता विजया राजे सिंधिया कन्या महाविद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा कक्षों का निरीक्षण कर परीक्षा का संचालन देखा। इस दौरान नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर रुचि शार्दूल भी उपस्थित रही।ज्ञात हो कि जिले में बनाए गए 5 परीक्षा केंद्रों में 2220 अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था। जिसमें से कुल 1827 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित रहे। प्रारंभिक परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई। जिसमें प्रथम प्रश्नपत्र सामान्य अध्ययन और द्वितीय प्रश्नपत्र तार्किक क्षमता पर था। पाली अनुसार देखें तो प्रातः 10 से 12 बजे तक आयोजित प्रथम प्रश्नपत्र में 1857 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 363 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दोपहर 03 से 05 बजे तक हुए द्वितीय प्रश्नपत्र में कुल 1827 अभ्यर्थियों की उपस्थिति रही और 393 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्र वार पीएससी के पेपर में कुल 1827 प्रतिभागी शामिल हुए। आचार्य पंथ श्री गृंध मुनि नाम साहेब शा. पीजी कॉलेज में 505, शासकीय राजमाता विजया राजे सिंधिया कन्या महाविद्यालय में 204, स्वामी करपात्री जी शा. हायर सेकंडरी स्कूल में 464, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल रानी दुर्गावती चौक में 324 और स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल बस स्टैंड में 330 प्रतिभागी परीक्षा में शामिल हुए।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!