कवर्धा

कबीरधाम,,,,विवाह पूर्व संवाद केंद्र– खुशहाल और मजबूत वैवाहिक जीवन की दिशा में एक कदम

विवाह पूर्व संवाद केंद्र– खुशहाल और मजबूत वैवाहिक जीवन की दिशा में एक कदमकवर्धा 13 फरवरी 2026। राष्ट्रीय महिला आयोग के मार्गदर्शन मे महिला एवं बाल विकास विभाग मे ‘‘तेरे मेरे सपने‘‘ नामक विवाह पूर्व संवाद केन्द्र का संचालन किया जा रहा है। संवाद केंद्र का उद्देश्य नवविवाहित और विवाह के बंधन में प्रवेश करने वाले जोड़ों को मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक मार्गदर्शन प्रदान करना है, ताकि उनका वैवाहिक जीवन मजबूत, संतुलित और खुशहाल हो। वैवाहिक जीवन मे तलाक, तनाव तथा संघर्ष को कम करने, परिवार और समाज मे सकारात्मक संबंध बनाए रखने, आपसी मतभेदों को बातचीत के माध्यम से दूर करने का कौशल विकसित करने साथ ही दंपति को शारीरिक, मानसिक और प्रजनन स्वास्थ्य के बारे मे जागरूक करने के लिए खास पहल है। विवाह से पूर्व सही संवाद का आभाव बाद मे गलत फ़हमियों का कारण बनती है इसलिए सभी नागरिकों से आग्रह है कि विवाह पूर्व संवाद केन्द्र के माध्यम से विशेषज्ञों के मार्गदर्शन मे वैवाहिक जीवन की शुरूआत करें क्यों कि खुशियों भरा वैवाहिक जीवन सही समझ और शुरूआत से ही संभव है। विवाह पूर्व संवाद केन्द्र एक रिसोर्स सेंटर के रूप में स्थापित की जायेगी। केन्द्र के संचालन के लिए जिला स्तर पर समिति का गठन किया जाएगा। जिसमें कलेक्टर द्वारा नामांकित प्रतिनिधि, जिला कार्यक्रम अधिकारी, सचिव, जिला विधिक प्राधिकरण द्वारा नामांकित प्रतिनिधि, पुलिस विभाग से नामांकित प्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग से परिवार कल्याण से संबंधित वरिष्ठ अधिकारी, परामर्शदाता ‘‘सखी‘‘ वन स्टॉप सेंटर, जिला मिशन समन्वयक, जेण्डर विशेषज्ञ, जिला स्तर पर क्रियाशील सामाजिक कार्यकर्ता, संस्था के अध्यक्ष सम्मिलित होंगे। समिति के द्वारा त्रैमास में एक बार बैठक आयोजित की जायेगी या आवेदन प्राप्त होने पर एवं विवाह तिथि निकट होने पर 15 दिवस में बैठक का आयोजन किया जा सकेगा। जिसमें सत्र का आयोजन पीएमसीसी को प्राप्त आवेदन की स्क्रुटनी, काउंसलिंग, डाक्यूमेंटेशन आदि पर कार्यवाही की जायेगी। विवाह पूर्व केन्द्र का संचालन वर्तमान मे ‘‘सखी‘‘ वन स्टॉप सेंटर, अंबेडकर चौक, कवर्धा मे संयुक्त रूप से किया जा रहा है।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!