कबीरधाम,,,,,राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई रवेली ने राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम का किया आयोजन

पदमराज सिंह ठाकुर कबीरधाम
शहीद नरेंद्र शर्मा शास. उच्च. माध्यमिक विद्यालय रवेली में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम प्रवेश द्वार में बालिकाओं के ऊपर पुष्प वर्षा करते हुए तिलक लगाकर उनको कार्यक्रम कक्ष में प्रवेश कराया । तत्पश्चात मां सरस्वती की तैल्य चित्र पर दीप प्रचलित कर, वंदना किया । एवं शिक्षकों को पुष्पगुच्छ भेट कर तिलक लगाकर सम्मानित किया गया l कार्यक्रम में उपस्थित श्री वीरेन्द्र कुमार शर्मा व्याख्याता द्वारा बेटियों की जन्म से लेकर सामाजिक परिस्थितियों से अवगत कराते हुए, बताओ न बाबू जी की याद मेरे आती नहीं गीत गाकर उपस्थित छात्रों की आंखे नम कर दिया ,रा.से.यो. कार्यक्रम अधिकारी जितेन्द्र कुमार राजपूत ने 12 वीं के उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खुशी इस बात का है कि आप शिक्षा एक महत्वपूर्ण चरण पूरा करने जा रहे है । हमे गर्व है कि आपके अनेक अच्छे कार्यों से विद्यालय का नाम रोशन किया है और उदासी इस बात की है कि आप हमारे दिनचर्या की हिस्सा नहीं रहेंगे। विद्यालय में बिताए गये वर्षों में आपको शिक्षकों के द्वारा न केवल आपको शिक्षा दी गई बल्कि आपके जीवन की चुनौतियों को सामने करने के लिए भी तैयार किया है। मैं आपसे कहना चाहूंगा कि आप हमेशा ईमानदारी , मेहनत और अनुशासन का पालन करें। जीवन में कितनी भी कठिनाई आये , कभी हार ना माने सफल वही होता है जो अपने लक्ष्य के प्रति अडिग रहता है। आपके नए सफर की शुरुआत की आपको शुभकामनाएं। आप जहां भी जाए सफलता आपके कदम चूमे l आप इस विद्यालय को कभी मत भूलना हमेशा गर्व से कहे कि आप इस विद्यालय के छात्र रहे है । श्री विजय कुमार चंद्रवंशी व्याख्याता ने विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करते हुए कहा कि सफलता का कोई शार्ट कट रास्ता नहीं है , कड़ी मेहनत ही सफलतबका कुंजी है इसलिए आगामी वार्षिक परीक्षा की तैयारी लगन से करे इस कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य जोध्या राम बंजारे , व्याख्याता किशन लाल सत्यवंशी सहा. कार्य.अधिकारी,सुश्री राधिका मंडावी , श्रीमति भावना साहू के साथ समस्त स्टाफ, दलनायिका गोदावरी साहू, दिपाली चंद्रवंशी, रेशमा, प्रियंका, दुर्गेश्वरी,सुप्रिया, गंगा,आरती, मधु, प्रियंका,उर्वशी रोशनी, युमी, टिकेश्वरी, गायत्री, किरण, पायल, पिंकी, संजना, स्नेहा,स्तुति,प्रियंका साहू, लल्ली, राधिका, सीमा,ज्योति एवं समस्त छात्राये उपस्थित थे जिनको प्राचार्य के द्वारा उज्ज्वल भविष्य की शुभ मंगलकामना के साथ बालिका दिवस पर बधाई दिया l






