Blog

कबीरधाम,,,,,शासकीय पॉलीटेक्निक संगोष्ठी एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

पदमराज सिंह ठाकुर जिला कबीरधाम (दैनिक अमरस्तम्भ)

कवर्धा 20 दिसंबर 2024। राज्य सरकार द्वारा एक वर्ष पूर्ण होने पर शासकीय पॉलीटेक्निक कबीरधाम के सेमिनार हॉल में सुशासन और शासन व्यवस्था पर केंद्रित संगोष्ठी और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को राज्य सरकार के सुशासन प्रयासों और विकास कार्यों से अवगत कराना था। कार्यक्रम की शुरुआत संयोजक श्री अविनाश कुमार सिंह, व्याख्याता, कंप्यूटर साइंस द्वारा प्रस्तावना उद्बोधन से हुई। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों, सुशासन पहलू और आगामी चुनौतियों पर अपने विचार रखे। इस दौरान विद्यार्थियों ने राज्य सरकार की विभिन्न नीतियों और कार्यक्रमों से संबंधित प्रश्नों के उत्तर दिए, साथ ही सुशासन व्यवस्था पर भी चर्चा की।
प्रतियोगिता में 35 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड टेलीकम्युनिकेशन और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग ब्रांच के छात्र-छात्राएं शामिल थे। प्रश्नोत्तरी सत्र में विद्यार्थियों को शासन की विभिन्न योजनाओं और उनके उद्देश्यों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इस प्रतियोगिता में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ब्रांच के पंचम सेमेस्टर के छात्र नीलकंठ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में संस्थान के अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों और सुशासन व्यवस्था के महत्व को समझने का अवसर मिला।

Back to top button

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!