कबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेष

कबीरधाम,,,,,,,स्वतंत्रता सप्ताह के अवसर पर जिला पंचायत के कर्मचारियों ने शपथ ग्रहण किया

पदमराज सिंह ठाकुर कबीरधाम(दैनिक अमरस्तम्भ)

सीईओ जिला पंचायत ने तिरंगा शपथ दिलाया

कवर्धा, 13 अगस्त, 2024। स्वतंत्रता सप्ताह के अंतर्गत 9 अगस्त से 15 अगस्त तक मनाएं जा रहे हर घर तिरंगा के तहत जिला पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तिरंगा शपथ दिलाया गया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप कुमार अग्रवाल ने तिरंगा फहराने स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सपूतों की भावनाओं का सम्मान करने तथा भारत के विकास और प्रगति के लिए खुद को समर्पित करने की शपथ सभी कर्मचारियों को दिलाई। इस अवसर पर जिला पंचायत समग्र शिक्षा एवं पंचायत शाखा के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शपथ ग्रहण करते हुए भारत मां को याद कर जय हिंद एवं वंदेमातरम के नारे लगाएं। उल्लेखनीय है कि पूरे जिले में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत में आज किया गया।

Back to top button

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!