कबीरधाम,,,,,उप मुख्यमंत्री ने महिला समूहों को 11.43 करोड़ रुपए की राशि की अंतरित, आजीविका संवर्धन में होगी सहायक

सरस मेला से महिला समूह के उद्यमिता *को ** मिलेगी व्यापक पहचान- उपमुख्यमंत्री*
उप मुख्यमंत्री ने चार दिवसीय सरस मेले का किया शुभारंभ
आर्गेनिक खाद्य सामग्री सहित दैनिक उपयोग की वस्तुएं बनी आकर्षण का केन्द्र
कवर्धा 24 मार्च 2026। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत सरदार पटेल मैदान कवर्धा में आयोजित चार दिवसीय संभागीय सरस मेला का शुभारंभ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलन कर किया। उपमुख्यमंत्री ने सभी स्टालों का निरीक्षण कर महिला समूह के सदस्यों से उनके व्यवसाय की जानकारी ली। स्टाल में दीदियों से चर्चा करते हुए व्यवसाय के लिए कच्चे माल उसके उत्पादन और विक्रय की जानकारी ली। लखपति दीदियों से बात करते हुए कहा की ग्रामीण महिलाएं अपने परिवार का मजबूत आधार स्तंभ बनकर उभरी है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में सहयोग प्रदान कर रही है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि संभागीय सरस मेला के आयोजन से दुर्ग संभाग के सभी सात जिलो के महिला स्व सहायता की दीदीयां लाभान्वित होगी। समूह द्वारा बनाये गए दैनिक उपयोग के आकर्षक सामाग्री, जैविक खादय पदार्थ एवं अन्य उपयोगी वस्तुओं को विक्रय के लिए शहर के हृदय स्थल में मंच मिल रहा है। स्थानीय स्तर पर वोकल फाॅर लोकल को बढ़ावा देने के लिए यह आयोजन राज्य शासन द्वारा निर्धारित किया गया है। इस आयोजन से ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक लाभ होगा जिससे वे आत्मनिर्भर होने की दिशा मे आगे बढ़ेगी।आगे कहा की हमारा प्रयास है कि ग्रामीण भारत को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए महिलाओं की पूरी भागीदारी हो और वे अपने लघू व्यवसाय से उद्यमी की पहचान हासिल कर सके। मेले में आए सभी स्व सहायता समूह की दीदियों को उपमुख्यमंत्री ने उनके व्यवसाय के लिए शुभकामनाएं दी और उम्मीद जताई कि इस आयोजन से क्षेत्र की जनता को लाभ होगा।




