Uncategorized
कबीरधाम,,,,,उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर व्यक्त की संवेदनाएं

कवर्धा, 28 जनवरी 2026। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा सहसपुर लोहरा विकासखंड के ग्राम बचेड़ी में गंधर्व परिवार के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में पूरा समाज उनके साथ खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर श्री लालाराम साहू, श्री परदेशी पटेल, श्री भूखन साहू स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे।




