Blog

कबीरधाम,,,,,,,उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने धान खरीदी का किया निरीक्षण

कवर्धा 21 नवंबर 2024। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अपने कबीरधाम प्रवास के दौरान कवर्धा के आदर्श कृषि उपज मंडी दौरा किया और किसानों से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सरकर द्वारा की गई धान खरीदी व्यवस्था पर चर्चा की। उन्होंने किसानों से उनकी राय और अनुभव पूछे, ताकि सरकार की नीतियों और योजनाओं को और बेहतर बनाया जा सके। इस दौरान उन्होंने धान तौलने की प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक देखा और तौली गई धान की गुणवत्ता, मात्रा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सदस्य श्री रामकुमार भट्ट, श्री रामकृष्ण साहू, श्री कैलाश चंद्रवंशी, श्री ईश्वरी साहू, श्री रवि राजपुत जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
किसानों ने सरकार की धान खरीदी प्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि इस वर्ष धान खरीदी की प्रक्रिया पहले से कहीं बेहतर और व्यवस्थित है। किसानों ने यह भी बताया कि सरकार ने त्वरित भुगतान और पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित की है, जिससे उन्हें फसल बेचने में कोई कठिनाई नहीं हो रही है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने किसानों से प्राप्त प्रतिक्रियाओं के आधार पर व्यवस्थाओं को और अधिक सुदुढ़ करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार किसानों के हित में निरंतर काम कर रही है। धान खरीदी में कोई भी समस्या नहीं आनी चाहिए, और हर किसान को उसकी फसल का उचित मूल्य मिलना चाहिए। किसानों ने भी उपमुख्यमंत्री के इस पहल की सराहना की और उन्हें धन्यवाद दिया कि वे स्वयं मंडी पहुंचकर किसानों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं।
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किसानों से संवाद करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार देश में सबसे अधिक 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनके उत्पाद का उचित और लाभकारी मूल्य मिले, और इस दिशा में सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बताया कि इस वर्ष सरकार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि धान की खरीद के साथ-साथ सरकार किसानों को एकमुश्त भुगतान भी कर रही है, जिससे किसानों को उनके पैसों की तुरंत प्राप्ति हो रही है और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है।

Back to top button

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!