कवर्धा

कबीरधम,,,,,अपराधिक गतिविधियों पर थाना पाण्डातराई पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी


अपराधिक गतिविधियों पर थाना पाण्डातराई पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी
आबकारी अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही
शराब बिक्री कर अवैध धन लाभ अर्जित करने शराब बिक्री करने वाले आरोपीयों के कब्जे से 60 पौवा देशी प्लेन शराब व मोटर सायकल को किया गया जप्त। जिले के कप्तान श्री धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के दिशा निर्देश में अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पुष्पेन्द्र बघेल (रा.पु.से.) व श्री अमित कुमार पटेल (रा.पु.से.) व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय श्री अखिलेश कुमार कौशिक (रा.पु.से.) बोडला के मार्गदर्शन में TI पाण्डातराई कमलाकांत शुक्ला के नेतृत्व में पाण्डातराई पुलिस द्वारा अवैध शराब,जुआ,सट्टा व अन्य अपराधिक गतिविधियों के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही किया जा रहा है इसी क्रम में दिनांक 22.03.2026 को मुखबीर की सूचना पर पाण्डातराई सरईपतेरा रोड में आरोपी 1.संजय कुमार जायसवाल पिता बलदाऊ जायसवाल उम्र 34 साल, 2.संतोष कुमार जायसवाल पिता बलदाऊ जायसवाल उम्र 38 साल दोनो निवासी ग्राम खण्डसरा थाना पाण्डातराई जिला कबीरधाम छ.ग. के द्वारा अवैध शराब बिक्री हेतु एक बेग में 60 नग देशी प्लेन शराब कीमती 4800 रूपये का शराब रखकर परिवहन करते पाये जाने से उक्त शराब व घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल ‍हिरो पैशन प्रो क्रमांक CG09JH6298 कीमती 40,000 रूपये जुमला कीमती 44800 रूपये जप्त किया गया है आरोपीयों के विरूद्ध धारा-34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पाये जाने से आरोपीयों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया। आरोपीयों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इस कार्यवाही में निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला, प्र आर 378 राधेश्याम चंद्रवंशी आरक्षक, पुरूषोत्तम वर्मा, राजेन्द्र सोनवानी , शत्रुहन साहू, रोहित मेरावी, मारतंग चंद्रवंशी का विशेष योगदान रहा।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!