कवर्धा

कबीरधाम,,,,कलेक्टर ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

विश्व क्षय दिवस पर जिलेभर में स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

कवर्धा, 25 मार्च 2026। विश्व क्षय दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने जिला कार्यालय प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.के. तुरे के निर्देशानुसार, जिला नोडल अधिकारी एनटीईपी डॉ. केशव धु्रव, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती अनुपमा तिवारी के निर्देशन तथा बीएमओ डॉ. विनोद चन्द्रवंशी के मार्गदर्शन में वार्ड क्रमांक 27 कवर्धा में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 69 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। राज्य से प्राप्त विशेष एआई आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन से जांच की गई, जिसमें 32 लोगों की रिपोर्ट संदिग्ध पाई गई, जिन्हें आगे की जांच हेतु सैंपल कंटेनर प्रदान किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ वार्ड पार्षद श्री संजीव कुर्रे की उपस्थिति में किया गया।
अभियान के अंतर्गत उच्च जोखिम समूह जैसे 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति, मधुमेह के मरीज, धूम्रपान एवं मद्यपान करने वाले, टीबी मरीजों के संपर्क में आए व्यक्ति तथा पूर्व में टीबी से ग्रसित व्यक्तियों की एक्स-रे स्क्रीनिंग की जाएगी। अभियान के दौरान जिले के 236 ग्रामों को कवर किया जाएगा, जिसमें कवर्धा विकासखंड की लगभग 39,900, बोडला की 42,000, सहसपुर लोहारा की 25,900 तथा पंडरिया की 57,400 सहित कुल लगभग 1,65,200 जनसंख्या को शामिल किया जाएगा। शिविर के संचालन में कंसल्टेंट डॉ. मनीष मसीह, सीपीएम श्री अंशुल, क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के श्री मोहन राम साहू, श्री निलेश टोण्डेकर, श्री नितिन कुमार सोनी, श्री भवानी ठाकुर, श्री कृष्णा नागवंशी, एनजीओ से श्री परमेश्वर यादव तथा एक्स-रे टेक्नीशियन श्री तिजाऊ साहू सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं मितानिनों का विशेष सहयोग रहा।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिपरिया में भी जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में शपथ ग्रहण कार्यक्रम तथा मितानिन प्रशिक्षकों की बैठक आयोजित की गई। जिले के सभी विकासखंडों में विश्व क्षय दिवस के अवसर पर विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। विकासखंड बोडला के खैरबनाखुर्द उपस्वास्थ्य केंद्र में स्कूल कार्यक्रम, जनआरोग्य बैठक तथा स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा प्रचार-प्रसार किया गया। विकासखंड पंडरिया में रक्तदान शिविर, इंदिरा गांधी शासकीय महाविद्यालय कुंडा, एमसीएच अस्पताल पंडरिया, सीएचसी कुकदूर तथा विभिन्न आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया गया। इसी प्रकार सहसपुर लोहारा विकासखंड में भी विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में ओपीडी के माध्यम से एक्स-रे जांच एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर टीबी उन्मूलन के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!