कवर्धा

कबीरधाम,,,,,अवैध उत्पादन पर बड़ी कार्रवाई: बिल्स वॉटर ड्रिंको से 2016 बोतलें सीज, नमूने जांच के लिए भेजे गए

बिना वैध लाइसेंस, पंजीयन के उत्पादन या विक्रय करने पर होगी कठोर कार्रवाई

कवर्धा 25 मार्च 2026। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देशानुसार जिले में संचालित पानी प्लांट्स पर सघन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा बिल्स वॉटर ड्रिंको मिनीमाता चैक, कवर्धा में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। प्रतिष्ठान द्वारा गलत लाइसेंस एवं गलत पते से उत्पादन किया जा रहा था, जिस पर तत्काल कड़ी कार्रवाई करते हुए मौके पर ही 1728 बोतल बिल्स पीकेडी वॉटर एवं 288 बोतल बिल्स पीकेडी ऑरेंज सोडा, कुल 2016 बोतलों को सीज किया गया। इसके अतिरिक्त टीम द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों से कुल चार विधिक नमूने भी संकलित किए गए, जिन्हें गुणवत्ता जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर भेजा गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 विनिमय 11 के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
गर्मी के सीजन को देखते हुये वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती साधना चंद्राकर और खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री फणीभूषण जायसवाल के द्वारा जिले के अंतर्गत चल रहे पानी प्लांट्स बैरागी प्रोडक्ट्स वार्ड न. 9 कवर्धा से मन एक्वा पीकेडी वॉटर का एक विधिक नमूना, निवान अमृत एक्वा रायपुर रोड, कवर्धा से 1 विधिक नमूना एवं बिल्स वॉटर ड्रिंको मिनीमाता चैक कवर्धा से दो विधिक नमूना बिल्स पीकेडी वॉटर एवं बिल्स पीकेडी ऑरेंज सोडा तीनो फमों से कुल कुल चार विधिक नमूना संकलन किया गया। जिन्हें गुणवत्ता जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर भेजा गया है। ताकि अच्छी गुणवत्ता की पैक्ड वाटर एवं पेय पदार्थ आमजनों को प्राप्त हो सके। विभाग द्वारा सभी खाद्य कारोबारियों को सख्त चेतावनी दी गई है कि बिना वैध लाइसेंस, पंजीयन के उत्पादन या विक्रय करने पर इसी प्रकार कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिले में उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!