कवर्धा

जिला कबीरधाम,,,,,हिंदू नववर्ष शोभायात्रा के सुचारू संचालन हेतु आयोजन समितियों की संयुक्त बैठक सम्पन्न

पुलिस प्रशासन ने की व्यापक तैयारियां

हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर कवर्धा शहर में भव्य झांकी एवं शोभायात्रा (रैली) का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में कवर्धा शहर सहित पूरे जिले से बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता अपेक्षित है। कार्यक्रम की सुचारू एवं सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु पुलिस और प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन में सभी आयोजन समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में रैली के मार्ग (रूट) निर्धारण, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी, एसडीओपी श्री आशीष शुक्ला, तहसीलदार श्री परमेश्वर मांडवी, श्री विकास जैन एवं कोतवाली थाना प्रभारी श्री योगेश कश्यप ने आयोजन समिति के पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक सुझाव एवं दिशा-निर्देश साझा किए। आयोजन समिति के सदस्यों से भी सुझाव प्राप्त कर व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।

पुलिस प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे रैली के दौरान यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित मार्गों का उपयोग करें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सहयोगपूर्वक पालन करें, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

पुलिस प्रशासन ने यह भी आश्वस्त किया है कि सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा हर स्तर पर निगरानी रखी जाएगी।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!